PM Modi inaugurate 13 projects Bihar including Kosi river bridge | बिहार में इस ‘डरावनी’ नदी पर 86 साल बाद बना पुल, पीएम मोदी आज करेंगे उदघाटन

नई दिल्ली: बिहार को आज 13 बड़ी सौगात मिलने जा रही हैं. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु (Kosi Rail Mahasetu) समेत 13 परियोजनाएं बिहार की जनता को समर्पित करेंगे. वे इन सब परियोजानओं का उदघाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे. 
 
कोसी रेल महासेतु बनने से नेपाल सीमा तक बढ़ेगी पहुंच 
बता दें कि 1887 में निरमाली और भापतियही (सरायगढ़) के बीच मीटर गेज का निर्माण किया गया था. भारी बाढ़ और 1934 में आए विनाशकारी भूंकप (Earthquake) से यह रेल लिंक बह गया. बाद में कोसी नदी में बाढ़ के खतरे को देखते हुए दोबारा इस पुल को बनाने की कोशिश नहीं हुई. सरकार ने साल 2003-04 को कोसी मेगा ब्रिज प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी थी. इस 1.9 किमी लंबे महासेतु को बनाने में 516 करोड़ रुपये का खर्च आया है. इस पुल से नेपाल सीमा पर भारत  की स्थिति मजबूत होगी.

12 और परियोजनाओं का उद्घाटन
कोसी रेल महासेतु के अलावा बिहार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे की 12 दूसरी परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. इनमें किउल नदी पर पुल, दो नई रेलवे लाइंस, मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी, कटिहार-न्यू जलपाईगुड़ी, समस्तीपुर-दरभंगा-जयनगर, समस्तीपुर-खगड़िया और भागलपुर-शिवनारायणपुर 5 इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्‍ट, एक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव शेड की परियोजना, बारा-बख्तियारपुर के बीच तीसरी रेलवे लाइन परियोजना शामिल हैं.

सहरसा-असनपुर कुफा डेमो ट्रेन को करेंगे रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुपौल स्टेशन से सहरसा-असनपुर कुफा डेमो ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. जब ट्रेनों का सामान्य परिचालन शुरू होगा तो इस ट्रेन को नियमित समय-सारणी से चलाया जाएगा. इस ट्रेन के चलने से सुपौल-अररिया और सहरसा जिलों में रहने वालों को सीधा  फायदा होगा. इस क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली, मुंबई और कोलकाता तक जाने के लिए कनेक्टिंग ट्रेन लेना भी आसान हो जाएगा.

LIVE TV



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

PM Narendra Modi Thanks Karan Johar For Birthday Wishes, Lauds His Passion For Cinema; Netizens Say, 'Kangana Must Be Crying In One Corner'

Fri Sep 18 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : বৃহস্পতিবার ৭০-এ পড়লেন প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদী। প্রধানমন্ত্রীর জন্মদিনে সমাজের বিভিন্নস্তরের মানুষ তাঁকে শুভেচ্ছা জানাতে শুরু করেন। বলিউড তারকারাও ছিলেন সেই তালিকায়। প্রধানমন্ত্রীর জন্মদিনে তাঁকে শুভেচ্ছা জানান শাহরুখ খান থেকে শুরু করে আমির খান, কঙ্গনা রানাউত, করণ জোহর, হিরু জোহররা। সুশান্তের মৃত্যুর পর এই প্রথম সোশ্যাল মিডিয়ায় দেখা […]

Breaking News

Recent Posts