Lightning Strike Death In Bihar; 19 People Killed as Lightning Strike Today In Bihar Gopalganj Siwan District | गोपालगंज में 9 और सीवान में 4 लोगों की जान गई, 6 की हालत गंभीर

  • आकाशीय बिजली गिरने से मोतिहारी, मधुबनी और बेतिया में भी दो-दो लोगों की मौत
  • मौसम विभाग ने गोपालगंज, पूर्णिया समेत 12 जिलों में 48 घंटे लिए रेड अलर्ट जारी किया

दैनिक भास्कर

Jun 25, 2020, 01:01 PM IST

पटना. बिहार में गुरुवार को बिजली (ठनका) गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में गोपालगंज के 9, सीवान के 4 और मोतिहारी, मधुबनी और बेतिया के 2-2 लोग शामिल हैं। इसके अलावा सीवान के भगवानपुर और अरुआ गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मकान ध्वस्त हो गया।

गोपालगंज में 9 की मौत
गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड में अलग-अलग जगहों पर खेत में काम कर रहे पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा बरौली में दो, सोनबरसा और खजूरिया में एक-एक मौत हुई है।

12 जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा शामिल है। इसके अलावा कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में भी भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश में तीन सिस्टम सक्रिय है। उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व में आगे बढ़ेगा और बिहार तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश तराई क्षेत्रों के करीब पहुंचेगा। मानसून ट्रफ भी 27 जून तक तराई क्षेत्रों में रहेगा। इस वजह से बिहार में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्व की तरफ से हवाएं चलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sachin Tendulkar News: লকডাউনে নেই চাকরি, করোনা রিপোর্টও পজিটিভ! বিষণ্ণতায় ডুবে আরেক 'সচিন'!! - sachin tendulkar’s lookalike balvir chand lost job, tested covid positive

Thu Jun 25 , 2020
হাইলাইটস ১৯৯৯ সালে ভারতের টেস্ট টলাকালীন বলবীরকে কমেন্ট্রি বক্সে নিয়ে গিয়েছিলেন সুনীল গাভাসকার। ‘কমেন্ট্রি বক্স থেকে ওরা আমাকে তাজ হোটেলে সচিনের সঙ্গে দেখা করাতেও নিয়ে গিয়েছিল।’ বলেন বলবীর। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: ‘ওই দ্যাখ সচিন!’ টানা ২২ বছর এই ডাক শুনে মুচকি হেসেছেন বলবীর চন্দ (Balvir Chand)। যাঁকে তাঁর পরিচিত […]

Breaking News

Recent Posts