- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur Bikaner (Rajasthan) Coronavirus Cases 18 September Update | Rajasthan Corona Cases Deaths District Wise Today News; Jodhpur Kota Ajmer Udaipur Bharatpur
जयपुर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
टोंक जिले के मालपुरा में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती मेडिकल विभाग की टीम।
- राज्य में अब तक 27.95 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके
- सबसे ज्यादा केस जयपुर में 333 और जोधपुर में 301 मिले
राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी 1817 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जयपुर में 333, जोधपुर में 301, कोटा में 144, अजमेर में 105, उदयपुर में 98, अलवर में 93, भीलवाड़ा में 59, सीकर और पाली में 50-50, बीकानेर में 46, नागौर में 41, टोंक में 35, बारां में 33, जैसलमेर में 32, जालौर में 31, गंगानगर में 30, धौलपुर में 29, चूरू और बूंदी में 28-28, सिरोही और राजसमंद में 27-27, दौसा में 26, डूंगरपुर में 25, चित्तौड़गढ़ में 24, झालावाड़ में 23, बांसवाड़ा में 21, सवाई माधोपुर में 16, झुंझुनू में 15, हनुमानगढ़ और बाड़मेर में 12-12, भरतपुर में 9, करौली में 11, प्रतापगढ़ में 3 संक्रमित मिले।
जिसके बाद राजस्थान में कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 111290 पहुंच गया। वहीं, 15 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें अजमेर और जयपुर में 2-2, बारां, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, कोटा, पाली, उदयपुर. अलवर, भरतपुर, जैसलमेर और करोली में 1-1 की मौत हो गई। जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 1308 पहुंच गई।
जयपुर सेशन कोर्ट के 33 कर्मचारी संक्रमित
वहीं, जयपुर में बनीपार्क स्थित सेशन कोर्ट की नई बिल्डिंग में 33 कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले। सभी सेशन कोर्ट की नकल शाखा में काम करते थे।
राज्य में जोधपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जोधपुर में हैं। यहां अब तक 16399 मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद जयपुर में 16741, अलवर में 9525 केस सामने आए हैं। इसी तरह, अजमेर में 5793, बांसवाड़ा में 1011, बारां में 1140, बाड़मेर में 2562, भरतपुर में 4027, भीलवाड़ा में 2901, बीकानेर में 5515, बूंदी में 1088, चित्तौड़गढ़ में 1385, चूरू में 1380, दौसा में 760, धौलपुर में 2637, डूंगरपुर में 1419, गंगानगर में 1074, हनुमानगढ़ में 682, जैसलमेर में 648, जालौर में 1625, झालावाड़ में 2194, झुंझुनूं में 1340, करौली में 731, कोटा में 8224, नागौर में 3058, पाली में 4805, प्रतापगढ़ में 686, राजसमंद में 1554, सवाई माधोपुर में 751, सीकर में 3459, सिरोही में 1632, टोंक में 939, उदयपुर में 3260 केस सामने आ चुके हैं।
प्रदेश में अब तक 1308 मरीजों की मौत
- राजस्थान में कोरोना से अब तक 1308 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 299 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 130, कोटा में 92, बीकानेर में 101, भरतपुर में 73, अजमेर में 87, पाली में 53, नागौर में 45, उदयपुर में 40, धौलपुर में 23 और सिरोही में 16 मरीजों की जान गई है।
- वहीं, अलवर में 31, सीकर में 25, बाड़मेर में 23, राजसमंद में 18, सवाई माधोपुर में 16, भीलवाड़ा में 16, बारां में 14, डूंगरपुर में 12, गंगानगर में 8, जालौर में 13, करौली में 8, टोंक में 13, चित्तौड़गढ़ में 14, चूरू में 9, दौसा में 8, झुंझुनूं में 6 और प्रतापगढ़ में 7, बांसवाड़ा में 7, सिरोही में 12, झालावाड़ में 9, जैसलमेर में 5, बूंदी में 4-4, हनुमानगढ़ में 2 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।
- राज्य में अब तक 27.95 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 111290 पॉजिटव मिले हैं। इनमें 92265 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 90823 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 17717 एक्टिव केस बचे। इसके अलावा अब तक 9853 प्रवासी राजस्थानी भी संक्रमित मिले हैं।
0
