Now students of private schools will also be made family identity cards | अब प्राइवेट स्कूलों के छात्रों के भी बनाए जाएंगे परिवार पहचान पत्र

गुड़गांव31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • शिक्षा निदेशायल ने प्राइवेट स्कूलों को दिए दिशा-निर्देश

सरकारी स्कूलों के बाद अब निजी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों के लिए परिवार पहचान पत्र बनाए जाएंगे। हरियाणा शिक्षा निदेशालय की ओर से निजी स्कूलों के लिए शेड्यूल तैयार किया है। जिसके तहत अलग-अलग जिलों में परिवार पहचान पत्र बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इसमें 21 से 23 सितंबर के बीच गुड़गांव समेत फरीदाबाद, पलवल, जींद, पंचकूला, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, भिवानी और चरखी दादरी स्कूलों में पहचान पत्र बनाने का कार्य होगा।

वहीं 28 से 30 सितंबर के मध्य रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में यह कार्य संपन्न किया जाएगा। इससे पहले सरकारी स्कूलों में यह कार्य किया जा रहा है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने प्रत्येक जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक और प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूलों के मुखिया और प्रबंधक को इस बारे में अवगत करवाया है।

वहीं कहा है कि स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों के परिवारों के पहचान पत्र का सत्यापन का कार्य सरकारी स्कूलों के साथ-साथ किया जाए। इसके लिए छात्रों के अभिभावकों को सूचित किया जाए और तय तिथि और समय पर विद्यालय में सत्यापन के लिए बुलाया जाए। सत्यापन का कार्य स्कूल के स्टाफ द्वारा ही किया जाएगा। जिसमें पोर्टल पर डाटा एंट्री के लिए समुचित स्टाफ, स्थानीय जिला प्रशासन कार्यालय द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ipl 2020: কোভিড কালের ক্রিকেট - daring the corona pandemic ipl 2020 starts from today

Sat Sep 19 , 2020
সব্যসাচী সরকারনীল আকাশে ভাসতে শুরু করেছে সাদা মেঘের ভেলা। মহালয়া একমাস আগে হয়ে গেল তো কী, শরতের আকাশে-বাতাসে এখনই পুজো পুজো গন্ধ। মা আসছেন। এই আবহে উপরি হিসেবে সন্ধেবেলা টিভি খুললেই কুড়ি-বিশের মারকাটারি ‘দে দনা দন’ দেখতে পাওয়া মানে অবশ্যই সোনায় সোহাগা। মহালয়ার ভোরে যে ভাবে গঙ্গার ঘাটে সোশ্যাল ডিস্ট্যান্সিংকে […]

Breaking News

Recent Posts