हिंडौनसिटी27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस कर रही जांच
सदर थाना पुलिस ने फुलवाड़ा गांव के पास संचालित एक शराब ठेके के ठेकेदार और कर्मचारियों द्वारा एक टीवी चैनल के रिपोर्टर व कैमरामैन के साथ देर रात मारपीट कर घायल करने के मामला में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सदर थानाधिकारी सैयद शरीफ अली ने बताया कि फुलवाड़ा गांव निवासी शुभम तिवारी ने पर्चा बयान में बताया कि गुरुवार रात वह गणपत होटल पर खाना लेने गया था। जब वह खाना लेकर वापस लौट रहा था तो रास्ते में कोमल होटल के पीछे शराब का ठेका खुला हुआ था। क्षेत्र में पंचायत चुनावों की सरगर्मियां चल रही हैं।
गैर कानूनी रूप से देर रात खुले शराब के ठेके को देखकर वह कवरेज करने के लिए वहां पहुंच गया तो ठेकेदार राजू लाल, कर्मचारी हेमसिंह व डीलर संजय सिंह व दो अन्य लोगों ने उसके साथ व उसके साथी कैमरामेन चंद्रभान सिंह के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना की सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल व थानाधिकारी सैयद शरीफ अली अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस मामले में पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब ठेकेदार राजूलाल व कर्मचारी हेमसिंह जाट को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर फुलवाड़ा के एक होटल संचालक जय प्रकाश सोलंकी ने फुलवाड़ा निवासी शुभम तिवारी व उसके साथी के खिलाफ मारपीट करने और नकदी लूटकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
