NIA Arrested 9 Al-Qaeda Terrorists In Multiple Raids In Kerala Bengal | NIA को बंगाल और केरल में मिली बड़ी कामयाबी, अल-कायदा के 9 संदिग्ध गिरफ्तार

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच एजेंसी NIA ने आज सुबह-सुबह केरल और पश्चिम बंगाल में एक बड़ी छापेमारी को अंजाम देते हुए 9 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. केरल के एर्नाकुलम और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद इलाके में प्रमुख तौर पर इस छापेमारी के मामले को अंजाम दिया गया है.

NIA के अधिकारी के मुताबिक ये संदिग्ध आतंकी अल-कायदा संगठन के कई आतंकियों के साथ जुड़े हुए थे. इस मामले में विस्तार से जांच पड़ताल करने के बाद एक सर्च ऑपरेशन को अंजाम देते हुए उन 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इन आतंकियों का वास्ता सीधे तौर पर पाकिस्तान जुड़ रहा था, ये लोग पाकिस्तान के कुछ आतंकियों के साथ सीधे तौर पर संपर्क में जुड़े हुए थे.

जांच एजेंसी NIA की अगर मानें तो ये लोग भारत के अंदर एक बड़े आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए प्लान कर रहे थे. लेकिन उन आतंकी वारदात को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में से 6 पश्चिम बंगाल से हैं जबकि 3 आरोपियों को केरल से गिरफ्तार किया गया है.

NIA गिरफ्तार आरोपियों के नाम ये हैं-

मुर्शिद हसन
याकूब बिस्वास
मुसर्फ हुसैन
नज्मस शाकिब
अबू सुफियान
मैनूल मंडल
लेउ अहमद
अल ममुन कमाल
अतितुर रहमान

ये भी देखें-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sharbari Dutta death: Clothes designed by renowned fashion designer was worn by Bachchans more than once

Sat Sep 19 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : ২০২০টা সত্যিই যেন বিশে বিষ। কলকাতার ফ্যাশন আইকন শর্বরী দত্তের মৃত্যুতে হতবাক শিল্পীমহল। শুধু টলিউডের শিল্পীদেরই নয়, বলিউডেও বহু তারকার পোশাকের ডিজাইনও করেছেন শর্বরী দত্ত। অনেকেই হয়ত জানেন না, খোদ ঐশ্বর্য, অভিষেকের বিয়ের বেশকিছু পোশাকও বানিয়েছিলেন শর্বরী দত্ত। অভিষেক যে পোশাকটি পরে ঐশ্বর্যর সঙ্গে মালাবদল করেছিলেন, সেটি ছিল শর্বরী […]

Breaking News

Recent Posts