Apple, Google app stores in US to take down TikTok from Sunday | अमेरिका में गूगल और एपल ऐप स्टोर से हटाया जाएगा टिकटॉक, चीनी मैसेजिंग ऐप वीचैट भी लगेगा बैन

नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वीचैट और टिकटॉक डाउनलोड करने पर रविवार, 20 सितंबर से रोक लग जाएगी

  • कॉमर्स डिपार्टमेंट के आदेश के बाद ये दो ऐप्स अमेरिका में प्लेटफॉर्म से हट जाएंगे
  • अमेरिकी कंपनियों को अमेरिका के बाहर वीचैट पर कारोबार करने से रोका नहीं जाएगा

टिकटॉक की मुसीबतें आज से नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गई हैं। दरअसल, यूएस कॉमर्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि वह अमेरिका में लोगों के चीनी मैसेजिंग ऐप वीचैट (WeChat) और वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक डाउनलोड करने पर रविवार, 20 सितंबर से रोक लगाएगा।

कॉमर्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा टिकटॉक के अमेरिका में डाउनलोड पर बैन को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अभी भी रविवार देर को लागू होने से पहले वापस ले सकते हैं। क्योंकि टिकटॉक के स्वामित्व वाली कंपनी बायडांस अपने अमेरिकी कामकाज को बचाने के लिए समझौते पर पहुंचने के लिए जल्दी आगे बढ़ रही है।

अमेरिका में एपल और गूगल स्टोर से हटेंगे ऐप्स
कॉमर्स डिपार्टमेंट के आदेश के बाद ये दो ऐप्स अमेरिका में प्लेटफॉर्म से हट जाएंगे। एक सीनियर कॉमर्स अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि एपल इंक के ऐप, एल्फाबेट इंक के गूगल प्ले और दूसरों पर ऐप्स को किसी प्लेटफॉर्म पर पेश करने से रोक होगी, जो अमेरिका के भीतर से एक्सेस किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि आदेश से अमेरिकी कंपनियों को अमेरिका के बाहर वीचैट पर कारोबार करने से रोका नहीं जाएगा।

बायडांस कर रही डील की कोशिश
बायडांस ऑरेकल कॉर्प और दूसरी कंपनियों के साथ एक नई कंपनी टिकटॉक ग्लोबल बनाने के लिए बातचीत कर रही है जिसका लक्ष्य इसके यूजर्स के डेटा की सुरक्षा को लेकर अमेरिका की चिंताओं का समाधान करना होगा। बायडांस को इसके बाद भी अमेरिकी बैन से बचने के लिए ट्रंप की मंजूरी की जरूरत होगी।

कॉमर्स अधिकारियों ने कहा कि वे 12 नवंबर तक टिकटॉक के अतिरिक्त तकनीकी ट्रांजेक्शन पर रोक नहीं लगाएंगे। इससे कंपनी को यह देखने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा कि बायडांस क्या अपने अमेरिकी कामकाज को लेकर डील पर पहुंच सकती है। कॉमर्स सेक्रेटरी विल्बर रॉस ने बताया कि बेसिक टिकटॉक 12 नवंबर तक पहले की तरह बना रहेगा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Donald Trump | US Presidential Election 2020 News Update; For Donald Trump, America means Republican and Democrat states | प्रेसिडेंट ट्रम्प के लिए अमेरिका का मतलब रिपब्लिकन और डेमोक्रेट राज्य हैं; कोरोना से हुई मौतों को वे राज्यों के आधार पर देखते हैं

Sat Sep 19 , 2020
Hindi News International Donald Trump | US Presidential Election 2020 News Update; For Donald Trump, America Means Republican And Democrat States वॉशिंगटन3 घंटे पहलेलेखक: पीटर बेकर कॉपी लिंक अमेरिका में कोरोनावायरस से अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है राष्ट्रपति ट्रम्प इन मौतों को रिपब्लिकन […]

Breaking News

Recent Posts