नई दिल्ली। इस हप्ते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दामों में 207 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी इस सप्ताह 251 रुपये प्रति किलो ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, रोजाना के हिसाब से इस सप्ताह दोनों कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव नजर आया।
सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र के पश्चात दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 24 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त नजर आई है। जिसके बाद 10 ग्राम की कीमत 52,465 रुपये पर पहुंच गई है। बीते सोमवार को चांदी का भाव 222 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा। सोमवार को चांदी का दाम 69,590 रुपये पर बंद हुआ।
मंगलवार को भी 10 ग्राम सोने के दाम में 422 रुपये की वृद्धि हुई। इसके बाद मंगलवार को सोने का दाम 53,019 रुपये पर पहुंच गया। मंगलवार को सोने के दामों में यह तेजी डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी और पॉजिटिव ग्लोबल ट्रेंड के कारण रहा।
वीरवार को सोने की कीमतों में 608 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। इसके बाद सोने का दाम 52,463 रुपये पर आ गया। चांदी की कीमत में भी 1,214 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट नजर आई है। इसके बाद चांदी का भाव 69,242 रुपये पर आ गया था।
शुक्रवार को सोने के दामों में कुल 224 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को दिनभर के व्यवसाय के पश्चात 10 ग्राम सोने का भाव 52,672 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत भी 620 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ी, जिसके बाद नया भाव 69,841 रुपये पर पहुंच गया है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय दामों में आई बढ़ोतरी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूती की वजह से दोनों कीमती धातुओं के दाम पर प्रभाव पड़ा है।
यह खबर भी पढ़े: IPL 2020: सिर्फ तीन-तीन विदेशी खिलाड़ियों संग मैदान में उतरेंगे रोहित-धोनी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
