वाहनों के फिटनेस, परमिट, पंजीकरण एवं अन्य दस्तावेजों की वैधता 31 दिसंबर तक बढ़ी

नई दिल्‍ली। केद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों के फिटनेस, परमिट, लाइसेंस, पंजीकरण और अन्य दस्तावेजों की वैधता को 31 दिसंबर, 2020 तक के लिए बढ़ा दी है। मंत्रालय ने सोमवार को एक एडवाइजरी जारी कर मोटर वाहन अधिनियम 1988 और केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के तहत यातायात से जुड़े तमाम दस्तावेजों की समय-सीमा बढ़ाई है। इससे पहले 30 सितंबर तक सभी दस्तावेजों के वैध होने की एजवाइजरी जारी की जा चुकी है।   

गौरतलब है कि कोविड-19 के संक्रमण की वजह से कई महीनों तक जारी देशव्‍यापी लॉकडाउन और उसके बाद अब अनलॉक के दौरान भी कई सरकारी दफ्तरों में काम नहीं हो पा रहे। ऐसे में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करके यातायात से जुड़े दस्तावेजों की वैधता की सीमा 31 दिसंबर 2020 तक कर दिया है, ताकि लोगों को यातायात दस्तावेजों से जुड़ी किसी तरह की कोई परेशानी ना झेलनी पड़े।

मंत्रालय ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि कोरोना वायारस का कहर लगातार जारी रहने और मौजूदा हालात देखते हुए यातायात से जुड़े जिस दस्तावेज की वैधता 1 फरवरी से लेकर 31 दिसंबर 2020 के बीच समाप्त हो रही है, उसकी अवधि 31 दिसंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दी गई है। इसके तहत फिटनेस, हर तरह का परमिट, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और बाकी किसी दस्तावेज की वैधता खत्म होने की चिंता से भी मुक्ति मिल गई है।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले भी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 30 मार्च और 9 जून, 2020 को एक एडवाइजरी जारी की थी। ये एडवाइजरी भी मोटर वाहन अधिनियम 1988 और केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के तहत दस्तावेजों की वैधता बढ़ाने के लिए थी। वहीं, इससे पहले 30 सितंबर तक सभी दस्तावेजों के वैध होने की एजवाइजरी जारी की जा चुकी थी और अब ये वैधता 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी गई है।

यह खबर भी पढ़े: कमलनाथ के बयान पर नरोत्तम का पलटवार, सिंधिया को धोखा देकर खुद बने सीएम

यह खबर भी पढ़े: प्रसिद्ध गायक SP बालासुब्रमण्यम का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव, हालत स्थिर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ganesh Ghogra took charge, CM Gehlot said - Rahul Gandhi is becoming vocal against the wrong policies of the Center | गणेश घोगरा ने किया पदभार ग्रहण, सीएम गहलोत ने कहा- केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ मुखर हो रहे है राहुल गांधी

Mon Aug 24 , 2020
Hindi News Local Rajasthan Ganesh Ghogra Took Charge, CM Gehlot Said Rahul Gandhi Is Becoming Vocal Against The Wrong Policies Of The Center जयपुर37 मिनट पहले कॉपी लिंक गणेश घोगरा को राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का पदभार संभलवाते सीएम अशेाक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व खेल मंत्री […]

Breaking News

Recent Posts