Petrol-Diesel Price Hike/Rajasthan Jaipur News Updates; Sachin Pilot And Congress Party Worker Statewide Protest Against Central Government | दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमत घट रही है और केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाकर जनता की कमर तोड रही है

  • पायलट बोले, देश पहले से ही कोरोना के कारण आर्थिक मंदी से जूझ रहा है
  • पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर 29 जून को कांग्रेस जिला स्तर पर करेगी प्रदर्शन

दैनिक भास्कर

Jun 25, 2020, 03:58 PM IST

जयपुर. डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कहा है कि देश पहले से ही कोरोना के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, ऊपर से केंद्र सरकार दाम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमत घट रही है लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। 

पायलट ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल के लगातार दाम बढ़ने से जनता में आक्रोश है। इसको लेकर कांग्रेस 29 जून को जिला स्तर पर प्रदर्शन करेगी और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपेंगी।

भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि 
 इसके साथ ही कांग्रेस ने गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के लिए 26 जून को श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा है। केंद्र की तरफ से अभी चीन मामले पर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। देश जानना चाहता है क्यों हमारे 20 जवान शहीद हुए। राहुल गांधी की बुधवार को सभी पीसीसी चीफ से बात हुई और उन्होंने इस कार्यक्रम को करने के निर्देश दिए।

सरकारी योजना का नाम बदलने के बारे में पायलट ने कहा कि योजना का नाम बदलना भाजपा सरकार में होता है, हमने किसी योजना का नाम नहीं बदला है। इंदिरा रसोई नई स्कीम लागू की गई है। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने को लेकर पायलट ने कहा कि इसको लेकर पीसीसी ने प्रस्ताव पास किया हुआ है। हम सब की मांग है राहुल गांधी पुनः जिम्मेदारी संभालें।

विधायक भरोसी लाल पर फायरिंग को लेकर कहा कि मेरी बुधवार को विधायक से बात हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ ऐसी घटना घटे यह चिंता का विषय है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Lockdown should be implemented properly in West Bengal: Dilip Ghosh

Thu Jun 25 , 2020
Midnapore (West Bengal) [India], June 25 (ANI): West Bengal BJP president Dilip Ghosh has said that lockdown should be implemented properly in the state. When asked about the extension of lockdown till July 31 in West Bengal, Ghosh told ANI, “Lockdown has not been properly followed here. Lockdown should be […]

Breaking News

Recent Posts