Mumbai Maharashtra | three storied building collapses in Bhiwandi Thane near Mumbai of Maharashtra many people lost life. | ठाणे के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 10 की मौत, एक बच्चे को बचाया गया; 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Maharashtra | Three Storied Building Collapses In Bhiwandi Thane Near Mumbai Of Maharashtra Many People Lost Life.

मुंबई11 मिनट पहले

ठाणे में जिस वक्त हादसा हुआ, तब लोग सो रहे थे।

  • जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार तड़के 3.40 बजे हुई
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल्डिंग में करीब 21 परिवार रहते थे

महाराष्ट्र में ठाणे स्थित भिवंडी में सोमवार तड़के एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। अभी भी मलबे में 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने 20 लोगों को बाहर निकाला। एनडीआरएफ की टीम राहत और बचावकार्य में जुटी है। मलबे से एक बच्चे को निकाला गया।

बचावकार्य में जुटे राहतकर्मी।

बचावकार्य में जुटे राहतकर्मी।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

हादसा रविवार रात 3.40 बजे हुआ। इस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। बताया जाता है कि मुंबई में पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से बिल्डिंग कमजोर हो चुकी थी। इसमें 21 परिवार रहते थे। एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह मलबे से एक बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग 1984 में बनी थी।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक जताया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- ‘‘मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता देने की कोशिशें की जा रही हैं।’’

ये 10 लोग मारे गए
1). जुबेर कुरैशी (30 साल)
2). फैजा कुरैशी (5 साल)
3). आयशा कुरैशी (7 साल)
4). बब्बू (27 साल)
5). फातिमा जुबैर बाबू (2 साल)
6). फातिमा जुबैर कुरैशी (8 साल)
7). उजेब जुबैर (6 साल)
8). अस्का आबिद अंसारी (14 साल)
9). अंसारी दानिश अलिद (12 साल)
10). सिराज अहमद शेख (28 साल)

यह खबर अपडेट हो रही है….

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

তাবলিঘি জামাতের জন্যই দিল্লিতে করোনা পরিস্থিতি উদ্বেগজনক, দাবি স্বরাষ্ট্র মন্ত্রকের

Mon Sep 21 , 2020
এক বিবৃতিতে স্বরাষ্ট্র মন্ত্রকের তরফে জানানো হয়েছে, জামাতে অংশগ্রহণকারী একজনও স্যানিটাজার ও মাস্কের ব্যবহার করেনি। এমনকী সামাজিক দূরত্ব বজায় রাখার কোনও বালাই ছিল না।  Source link

Breaking News

Recent Posts