Gold futures on Monday fell by 0.44 per cent to Rs 51,490 per 10 gram and Silver futures on Monday dropped by Rs 577 to Rs 67,300 per kg | सोने की कीमतें 225 रुपए गिरकर 51,490 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंची; चांदी 577 रुपए गिरकर 67,300 रुपए प्रति किग्रा हुई

  • Hindi News
  • Business
  • Market
  • Gold Futures On Monday Fell By 0.44 Per Cent To Rs 51,490 Per 10 Gram And Silver Futures On Monday Dropped By Rs 577 To Rs 67,300 Per Kg

नई दिल्ली7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अक्टूबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,490 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई

  • न्यूयॉर्क में सोना 0.37% की गिरावट के साथ 1,954.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था
  • न्यूयॉर्क में चांदी 1.30% की गिरावट के साथ 26.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी

सोमवार को वायदा बाजार में सोने की मांग में कमी के चलते सटोरियों ने अपनी पकड़ कमजोर कर ली, जिसके चलते सोने का भाव 225 रुपए गिरकर 51,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी तरफ, वायदा कारोबार में चांदी कमजोर मांग के चलते 577 रुपए गिरकर 67,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने की कीमतों में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 225 रुपए या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,490 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 8,443 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वहीं, दिसंबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 243 रुपए या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,617 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 9,462 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में सोना 0.37% की गिरावट के साथ 1,954.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी की कीमत में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवर के लिए चांदी की कीमत 577 रुपए या 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,300 रुपए प्रति किग्रा हो गई, जिसमें 16,980 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में चांदी 1.30% की गिरावट के साथ 26.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

शुक्रवार को रहा था उछाल
शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 82 रुपए या 0.16 प्रतिशत की बढ़कर के साथ 51,535 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी, जिसमें 9,286 लॉट के लिए कारोबार हुआ था। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवर के लिए चांदी की कीमत 236 रुपए या 0.35 प्रतिशत की बढ़कर के साथ 68,378 रुपए प्रति किग्रा हो गई थी, जिसमें 17,076 लॉट के लिए कारोबार हुआ था।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

World Gratitude Day: Ayushmann Khurrana thanks all the directors for shaping him as an artiste

Mon Sep 21 , 2020
Ayushmann Khurrana is a self-made Bollywood star who has carved his own road to stardom. Today, he is regarded as a youth icon because of the astounding profit he delivers for his producers with his blockbusters. On World Gratitude Day, Ayushmann thanked all the directors that he has worked with […]

Breaking News

Recent Posts