Kangana Ranaut Hits Back A News Website which Claims That Actress call Terrorist To Farmers | एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर पर बोलीं- श्रीकृष्ण की नारायणी सेना की तरह पप्पू की चंपू सेना, जो सिर्फ अफवाहों के दम पर लड़ना जानती है

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • न्यूज वेबसाइट ने दावा किया था कि कंगना ने किसान बिल का विरोध कर रहे किसानों को आतंकवादी कहा
  • कंगना रनोट ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अपने ट्वीट में लिखा- झूठ फैलाने में आपको खुशी मिलती है

कंगना रनोट ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट की खबर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इसमें यह कहा गया था कि कंगना ने एग्री मार्केटिंग बिल का विरोध कर रहे किसानों को आतंकवादी कहा है। एक्ट्रेस ने अपना ओरिजिनल ट्वीट साझा करते हुए चुनौती दी है कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने किसानों को आतंकवादी कहा है तो वे ट्विटर छोड़ने को तैयार हैं।

कंगना ने अपने ट्वीट में ‘पप्पू की चंपू सेना’ का इस्तेमाल किया है। हालांकि, उन्होंने यह किसके लिए लिखा है, वह तो स्पष्ट नहीं। लेकिन ट्विटर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने राहुल गांधी के लिए पप्पू शब्द का यूज किया है।

न्यूज वेबसाइट पर झूठ फैलाने का आरोप

कंगना ने अपने एक अन्य ट्वीट में न्यूज वेबसाइट पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है, “जो लोग सीएए के बारे में झूठ फैला रहे थे, जो दंगों का कारण बने। वही लोग अब किसान बिल के खिलाफ झूठ फैला रहे हैं और देश में आतंक की वजह बन रहे हैं। वे टेररिस्ट हैं। आप बखूबी जानते हैं कि मैंने क्या कहा था। लेकिन, झूठ फैलाने में आपको खुशी मिलती है।”

इधर, महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा

महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, “इस बीच महाराष्ट्र सरकार क-क-क-क कंगना कर रही है। अगर वे मेरे साथ पागल होना बंद कर दें तो उन्हें पता चले कि पूरा प्रदेश कैसे ढह रहा है।”

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Farmer Bill 2020: মমতার ফোনে লড়াইয়ের বার্তা, সাসপেনশন না উঠলে রাতভর ধরনায় ৮ সাংসদ! - 8 suspended rajya sabha members refuse to leave

Mon Sep 21 , 2020
হাইলাইটস এই সিদ্ধান্তের বিরুদ্ধেই সুর আরও চড়িয়েছে বিরোধী শিবির। নেতৃত্বে অবশ্যই তৃণমূল নেত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়। সোমবার বিকেলেই নবান্ন থেকে সাংবাদিক বৈঠক করে নরেন্দ্র মোদীর সরকারকে ‘হিটলার’ জমানার সঙ্গে তুলনা করেন মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়। সাসপেনশনের প্রতিবাদে সংসদ ভবন চত্বরে গান্ধী মূর্তির সামনে ধরনায় বসেছেন ৮ সাংসদ। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: কৃষি বিল […]

Breaking News

Recent Posts