Rhea Chakraborty (Sushant Singh Rajput) Case Investigation Today Update | Rhea Chakraborty Brother Showik Chakraborty’s and Samuel Miranda arrested by Narcotics Bureau | सीबीआई और एम्स की टीम सुशांत के बांद्रा वाले घर से निकली, डेढ़ घंटे तक वीडियोग्राफी और फोटोज लीं; ड्रग्स केस में रिया की गिरफ्तारी हो सकती है

  • Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Rhea Chakraborty (Sushant Singh Rajput) Case Investigation Today Update | Rhea Chakraborty Brother Showik Chakraborty’s And Samuel Miranda Arrested By Narcotics Bureau

मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुशांत के बांद्रा वाले बंगले पर जांच करती सीबीआई और एम्स की टीम।

  • शोविक और मिरांडा का मेडिकल टेस्ट किया जा रहा, दोनों की आज कोर्ट में पेशी होगी
  • ड्रग्स मामले में अब तक शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, कैजान इब्राहीम, जैद और बासित परिहार गिरफ्तार हो चुके हैं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच के लिए सीबीआई और एक्स की टीम एक्टर के बांद्रा वाले घर से निकल चुकी है। शनिवार को यहां डेढ़ घंटे तक फिर से वीडियोग्राफी और फोटोज लीं गईं हैं। यहां सुशांत की बहन मीतू सिंह भी मौजूद हैं। उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कार्रवाई भी जारी है। वह ड्रग्स मामले में रिया और दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर सकती है।

दीपेश से पूरी रात पूछताछ हुई है। इसी मामले में एनसीबी ने शुक्रवार देर रात रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया था। आज दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से उन्हें एनसीबी की कस्टडी में भेजा जा सकता है।

मुंबई के लोकमान्य तिलक हॉस्पिटल में शोविक और मिरांडा का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। उनके साथ ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए कैजान इब्राहीम और जैद को भी हॉस्पिटल ले जाया गया। इन चारों का कोविड टेस्ट किया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

काले रंग की हूडी में यह रिया का भाई शोविक है। उसे शनिवार को मेडिकल टेस्ट के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया तो वह मीडिया के कैमरों से बचता रहा।

काले रंग की हूडी में यह रिया का भाई शोविक है। उसे शनिवार को मेडिकल टेस्ट के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया तो वह मीडिया के कैमरों से बचता रहा।

सबूतों के आधार पर ये गिरफ्तारी हुई हैः एनसीबी डिप्टी डायरेक्टर

रिया के भाई शोविक और सैम्युल मिरांडा की गिरफ्तारी पर एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने कहा, ‘सबूतों के आधार पर ये गिरफ्तारी हुई है, डिजीटल सबूत और कैश बरामदगी के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है।

जैद और अन्य डीलर्स को लेकर मल्होत्रा ने कहा, ‘ये लॉजिस्टिक की चेन में शामिल थे, जिसके चलते इनको पकड़ा गया है। हमने सीजर्स और चैट्स के आधार पर ही नहीं टेक्निकल और डिजीटल सबूतों के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया है।

सुशांत और मिरांडा के बीच ड्र्ग्स संबंधों पर मल्होत्रा ने कहा, ‘सैम्युल मिरांडा ने सुशांत के यहां जॉइन किया था और हमने मिरांडा को पकड़ा है। अभी पूछताछ करना बाकी है। कौन ड्र्ग्स डीलर कहां मिला ये ज्यादा महत्वपूर्ण नही था। हमारी जांच के लिए। हमारे लिए ड्र्ग्स मनी और ड्र्ग्स का कहां-कहां कनेक्शन है, यह महत्वपूर्ण है।’

बॉलीवुड नेक्सेस सवाल पर
मल्होत्रा ने कहा, ‘जो कोर्ट में रिमांड पेपर जमा हुआ था वो रिमांड पेपर सबूत के आधार पर था। जो करंट नेटवर्क है यह बॉलीवुड ही तो है। बॉलीवुड शामिल है इसमें एक तरह से। केवल बॉलीवुड ही हमारा टारगेट नही है, जो भी ड्रग्स की खरीद फरोख्त में आता एजेंसी उस पर कार्रवाई करेंगी।’

वकील विकास सिंह ने कहा- मुंबई पुलिस कुछ छिपा रही थी यह साबित हुआ

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा कि एससीबी की जांच से सुशांत के परिवार का वह डर साबित हुआ है कि कुछ बहुत बड़ा था, जिसे मुंबई पुलिस छिपाना चाहती थी। साफ है कि इस मामले में कई एंगल हैं। सुशांत के परिवार को और एंगल सामने आने की उम्मीद है।

रिया की गिरफ्तारी क्यों तय मानी जा रही?

आज ही एनसीबी रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर शोविक यह नकार नहीं सका कि उसने रिया के कहने पर भी कई बार ड्रग्स खरीदा था। इसलिए माना जा रहा है कि अभिनेत्री की गिरफ्तारी भी लगभग तय है।

शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर रिया और मिरांडा के घर पर छापे के साथ शुरू हुई एनसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई अभी भी जारी है। इसके अलावा सुशांत केस में सीबीआई जांच का आज 16वां दिन है। सुशांत कें संपर्क में रहे कुछ और लोगों को आज डीआरडीओ ऑफिस बुलाया जाएगा।

ड्रग्स पैडलर से शोविक के संपर्क के मिले सबूत

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए कैजान, बासित परिहार और जैद से शोविक का सीधा संपर्क था। शोविक और बासित की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी। बासित ने शोविक की मुलाकात सोहेल से करवाई थी, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत को बताया कि राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार किए गए बासित ने कहा है कि वह शोविक के कहने पर ड्रग्स खरीदता था।

मिरांडा और जैद के बीच संपर्क भी साबित हुआ

मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। मिरांडा को जैद का नंबर शोविक ने ही दिया था। जैद ने भी पूछताछ में कबूल किया कि सुशांत की मौत के बाद जुलाई के अंत में भी उसने मिरांडा को ड्रग्स सप्लाई की। जैद ने यह भी कहा है कि शोविक ने इसके लिए नगद पैसे दिए थे।

मिरांडा की पत्नी हाल जानने के लिए एनसीबी ऑफिस पहुंची
इसी बीच गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद मिरांडा के वकील और पत्नी एनसीबी के ऑफिस पहुंच गए। मिरांडा के वकील ने मीडिया को बताया कि उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है। वे केवल यह जानने आए हैं कि मिरांडा पर क्या आरोप हैं और उन्हें किस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एनडीपीएस की इन धाराओं के तहत गिरफ्तारी
इस बीच एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि शोविक और मिरांडा पर इंडियन और फॉरेन करेंसी से ड्रग्स खरीदने का आरोप है। टेक्निकल एविडेंस के बाद दोनों को अरेस्ट किया गया है। जो सबूत मिले उन्हें शोविक और मिरांडा नकार नहीं सके। दोनों को ऑफेंसेज ऑफ ड्रग्स कंजम्पशन, अरेंजिंग प्रोक्योरिंग ड्रग जैसे एनडीपीएस के सेक्शन 20बी, 28 और 29 के तहत अरेस्ट किया गया है। इसके बाद 27ए सेक्शन भी इसमें शामिल हैं।

सुशांत की बहन ने भगवान को कहा शुक्रिया

शोविक की गिरफ्तारी पर सुशांत के परिवार की पहली प्रतिक्रिया आई है। अभिनेता की बहन श्वेता ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘बहुत अच्छा कर रहा है एनसीबी…भगवान का शुक्र है, हम सभी का सच की दिशा में ऐसे ही मार्गदर्शन करते रहें।’

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Science Not Yet Advanced Enough for Genetic Editing of Embryos: Expert Panel

Sat Sep 5 , 2020
FRIDAY, Sept. 4, 2020 (Healthday News) — Genetic editing of embryos should not be attempted yet because the science isn’t advanced enough to ensure safety, an international panel of experts says. Their paper was released nearly two years after a Chinese scientist claimed he’d helped create the world’s first gene-edited […]

Breaking News

Recent Posts