Payal Ghosh: Latest Breaking News On Payal Ghosh Anurag Kashyap | Payal Ghosh to File FIR Against Anurag Kashyap In Mumbai Oshiwara Police Station | एक्ट्रेस पायल घोष मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचीं थीं, पुलिस ने बयान दर्ज किया, आज फिर बुलाया गया

  • Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Payal Ghosh: Latest Breaking News On Payal Ghosh Anurag Kashyap | Payal Ghosh To File FIR Against Anurag Kashyap In Mumbai Oshiwara Police Station

मुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ की एक्ट्रेस पायल(बाएं) ने साल 2014 की एक घटना का जिक्र कर निर्माता अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाया है।

  • अभिनेत्री पायल घोष ने आरोप लगाया- फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने उनके साथ एक बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी
  • भाजपा सांसद रवि किशन ने इस मुद्दे को लेकर कड़े कानून बनाने की मांग की, ताकि ऐसा करने वालों के बीच कानून का डर पैदा हो

एक्ट्रेस पायल घोष अपने वकील नितिन सतपुते के साथ सोमवार देर रात मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। पुलिस ने पायल का बयान दर्ज किया। पायल को मंगलवार को फिर बुलवाया गया है। इससे पहले, पायल ने आरोप लगाया था कि फिल्म निर्माता अनुराग ने उनके साथ एक बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। अनुराग उनके सामने न्यूड हो गए थे और उन्होंने उनके साथ अंतरंग होने की कोशिश की थी।

संसद में गूंजा पायल घोष का मामला
रविवार रात 1 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही चली। इस दौरान गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने अनुराग कश्यप का मामला संसद में उठाया। उन्होंने बिना नाम लिए दरिंदा कहकर अनुराग कश्यप को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में हमारी बेटियां देवी दुर्गा की तरह पूजनीय हैं, लेकिन बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी तकदीर चमकाने का दावा कर उनके साथ सौदेबाजी पर उतारू हैं।

भाजपा सांसद ने इस मुद्दे को लेकर कड़े कानून बनाने की मांग की ताकि ऐसा करने वालों कानून का डर पैदा हो। 2 दिन पहले अनुराग कश्यप ने सांसद रवि किशन पर गांजा पीने का आरोप लगाया था।

एक्ट्रेस के आरोप पर अनुराग कश्यप के वकील ने सफाई दी

अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमानी ने इन आरोपों के बारे में आधिकारिक बयान जारी किया। सोशल मीडिया पर इसे साझा करते हुए आरोप को झूठे और दुर्भावनापूर्ण करार दिया। वकील की ओर से फिल्म निर्माता को पीड़ित बताया गया। इसमें आगे कहा गया है कि अब #MeToo जैसे सामाजिक आंदोलन को चरित्र हनन के लिए एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

एक्ट्रेस का आरोप

  • आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने 2014 में हुई घटना के बारे में खुलासा किया। पायल ने बताया कि अनुराग कश्यप ने 2014 में मेरे साथ छेड़छाड़ की थी। निर्देशक ने मुझे बताया कि जो लड़कियां उनके साथ काम करती हैं, वे उनके साथ ‘गाला टाइम’ बिताते हैं।
  • पायल ने कहा- अनुराग उस समय बॉम्बे वेलवेट पर काम कर रहे थे। उसने यह भी कहा कि लड़कियां रणबीर कपूर के साथ सिर्फ एक फिल्म करने के लिए उसके साथ सोने के लिए तैयार थीं। इसके बाद अनुराग ने एडल्ट फिल्म लगा दी। मैं डर गई। इसके बाद वह मेरे सामने न्यूड हो गया और मुझसे अपने कपड़े निकालने के लिए कहा। मैंने कहा कि सर, मैं कंफर्टेबल नहीं हूं।
  • उन्होंने कहा कि अनुराग बोले कि मैंने जिन एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है, वे मेरे सिर्फ एक कॉल पर मेरे पास आने के लिए तैयार हैं। मैंने फिर कहा कि मैं कंफर्टेबल नहीं हूं और बीमार हूं। किसी तरह मैं वहां से भागी। इसके बाद मैं उनसे कभी नहीं मिली। उसने कई बार मुझसे मिलने के लिए कहा। मैं आज तक वो घटना नहीं भूल पाई। वो मुझे बहुत परेशान करती है।

इसलिए इतने साल बाद तोड़ी चुप्पी
इतनी देर से चुप्पी तोड़ने को लेकर पायल ने कहा कि मैंने कई बार इस बारे में बोलना चाहा लेकिन मेरे परिवार और करीबी दोस्तों ने मुझे चुप रहने के लिए कहा ताकि भविष्य में मुझे किसी तरह की समस्या न हो। लेकिन, हमें ऐसे लोगों की बात करनी चाहिए जो अपनी पोजिशन का दुरुपयोग करते हैं।

अनुराग कश्यप ने आरोप खारिज किए
अनुराग कश्यप ने पायल घोष के लगाए आरोपों को खारिज किया है। कश्यप ने ट्वीट किया- क्या बात है, मुझे चुप करने की कोशिश में इतना समय ले लिया। चलो, कोई बात नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए भी दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए, मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं, वे सब बेबुनियाद हैं।

साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं पायल
पायल घोष ने 2009 की तेलुगु फिल्म ‘प्रायनम’ से करियर शुरू किया और फिर 2011 में कन्नड़ फिल्म ‘वर्षाधारे’ में नजर आईं। उन्होंने 2008 में ब्रिटिश टीवी फिल्म ‘शार्प्स पेरिल’ में भी भूमिका निभाई, इसमें सीन बीन ने अभिनय किया था। बॉलीवुड में उन्होंने केवल एक फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ की है, जिसमें ऋषि कपूर, परेश रावल, वीर दास, प्रेम चोपड़ा और शिल्पा शिंदे थीं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Reserve Bank of India - Press Releases

Tue Sep 22 , 2020
The rate of interest on Government of India Floating Rate Bonds, 2033 (GOI FRB 2033) applicable for the half year September 22, 2020 to March 21, 2021 shall be 4.70 percent per annum. It may be recalled that FRB, 2033 will carry a coupon, which will have a Base rate […]

Breaking News

Recent Posts