Sushant Singh Rajput suicide case: Mumbai police stopped investigation at present | बिहार पुलिस के चलते मुंबई पुलिस ने जांच रोकी, कोई नया स्टेटमेंट फिलहाल रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस इसी सप्ताह धर्मा प्रोडक्शन के हेड और फिल्ममेकर करन जौहर को पुलिस स्टेशन बुलाने की तैयारी में थी। लेकिन फिलहाल उनसे पूछताछ अटक गई है।

  • मुंबई पुलिस अब यह मॉनिटर कर रही है कि बिहार पुलिस किस दिशा में और क्या जांच कर रही है
  • बिहार पुलिस मुंबई पुलिस से इलेक्ट्रिक एविडेंस जैसे कि सीसीटीवी, सीडीआर की मांग कर सकती है
  • रिया समेत 10 लोगों को आईपीसी के सेक्शन 161 के तहत नोटिस जारी कर सकती है बिहार पुलिस

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने फिलहाल अपनी जांच रोक दी है। सूत्रों की मानें तो यह फैसला बिहार पुलिस की मुंबई में इन्वेस्टिगेशन को देखते हुए लिया गया। मुंबई पुलिस अब यह मॉनिटर कर रही है कि बिहार पुलिस किस दिशा में और क्या जांच कर रही है? सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक लगभग 38 लोगों का बयान दर्ज कर चुकी मुंबई पुलिस फिलहाल कोई भी स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं करेगी।

अटक गई करन जौहर से पूछताछ

पुलिस इसी सप्ताह धर्मा प्रोडक्शन के हेड और फिल्ममेकर करन जौहर को पुलिस स्टेशन बुलाने की तैयारी में थी। लेकिन अब उनका बयान कब लिया जाएगा, इसे लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। मामले में मुंबई पुलिस ने आखिरी बार धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया था। मेहता के मुताबिक, करन जौहर और सुशांत सिंह राजपूत के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था।

मुंबई पुलिस से इलेक्ट्रिक एविडेंस मांगेगी बिहार पुलिस

इधर तेजी से मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस मुंबई पुलिस से इलेक्ट्रिक एविडेंस जैसे कि सीसीटीवी, सीडीआर, डेडबॉडी और डेथ स्पॉट की वीडियोग्राफी की मांग कर सकती है। इसके साथ ही नवंबर 2019 से मौत तक सुशांत की काउंसलिंग कर रहे 6 डॉक्टर्स से पूछताछ की तैयारी है। सूत्र यह भी बताते हैं कि बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती समेत 10 लोगों को आईपीसी के सेक्शन 161 के तहत नोटिस जारी करेगी।

मीतू ने मुंबई पुलिस को क्यों नहीं दिया स्टेटमेंट?

सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह ने बिहार पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया है। इसके बाद सवाल यह उठ रहा है कि मुंबई पुलिस को उन्होंने अपना स्टेटमेंट क्यों नहीं दिया? इसे लेकर दो थ्योरी चल रही हैं। एक ओर मुंबई पुलिस यह कह रही है कि मीतू व्यस्त होने के कारण उनके पास स्टेटमेंट दर्ज कराने नहीं आईं। वहीं सूत्रों की मानें तो मीतू ने बिहार पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं था, इसलिए वे वहां नहीं गईं।

स्टेटमेंट में एफआईआर की बातें ही दोहराईं

मीतू ने बिहार पुलिस के सामने वही बातें दोहराई हैं, जो उनके पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज एफआईआर में मेंशन की हैं। सूत्रों के अनुसार, मीतू ने बिहार पुलिस को यह भी बताया कि रिया ने सुशांत को पूरी तरह कंट्रोल में कर लिया था और भूत-प्रेत की कहानियां सुनाकर उन्हें डराकर उनका घर भी बदलवा दिया था। उनकी इजाजत मिलने के बाद ही सुशांत अपने घरवालों से बात कर पाते थे।

बहनों को सुशांत से मिलने नहीं देती थीं रिया

मीतू के मुताबिक, जब वे और उनकी बाकी बहनें सुशांत से मिलने जाती थीं तो उन्हें बिल्डिंग के नीचे ही कई घंटे इंतजार कराया जाता था। उन्हें कहा जाता था कि सुशांत घर में नहीं हैं। रिया के घर आने तक उन्हें इंतजार कराया जाता था और उस पर भी खुद रिया उन्हें लेने नीचे नहीं आती थीं। मीतू की मानें तो रिया को सुशांत की बहनों का वहां रहना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। इसे लेकर उनकी सुशांत से लड़ाई भी होती थी।

रिया की मां संध्या चक्रवर्ती पूरे टाइम उस घर में रहती थीं। इससे सुशांत का दम घुटता था। लेकिन वे घर नहीं छोड़ सकते थे, क्योंकि रिया उन्हें धमकी देती थीं कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उन्हें बदनाम कर दिया जाएगा। रिया का परिवार सुशांत के घर में कुंडली मारकर बैठा था और वे उनसे रिश्ता भी नहीं तोड़ पा रहे थे। क्योंकि उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था।

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं:-

1.सुशांत राजपूत की मौत का मामला:सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की अर्जी खारिज की, कहा- पुलिस को अपना काम करने दें; सुशांत के परिवार के वकील ने कहा- मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही

2. 41 दिन बाद हुई FIR से सनसनी:सुशांत के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया को घेरा, कहा- मेरे बेटे को डर था कि रिया उसे दिशा सलियन सुसाइड केस में न फंसा दे

3. सुशांत सुसाइड केस:केस दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, मामले को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग को लेकर याचिका लगाई

4. सुशांत सुसाइड केस:सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- मुझे क्यों लगता है कि सुशांत की हत्या हुई है, इसके पक्ष में 24 पॉइंट गिनाए; एसआईटी जांच के लिए एनजीओ की बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Somen Mitra News: চার প্রধানমন্ত্রীর প্রিয়পাত্র সোমেন মিত্র, কিন্তু মন্ত্রী হতে চাননি কোনও দিন - Somen Mitra Who Loved By Four Prime Ministers, Never Wanted To Be A Minister

Fri Jul 31 , 2020
অরিন্দম বন্দ্যোপাধ্যায়, নয়াদিল্লি প্রথম দর্শনে মনে হত খুব রাশভারী, গুরুগম্ভীর৷ পরে বোঝা যেত, ওটা আসলে আবরণমাত্র৷ ২০১১ সাল। সোমেন মিত্র তখন ডায়মন্ড হারবারের তৃণমূল সাংসদ৷ দিল্লিতে বঙ্গভবনে বসেই একদিন অনেকক্ষণ ধরে বলেছিলেন নিজের জীবনের রাজনৈতিক চড়াই-যেমন, রাজীব গান্ধী যখন প্রধানমন্ত্রী, তখন বার পাঁচেক চেষ্টার পরে তাঁর সাক্ষাতের সময় পেয়েছিলেন তৎকালীন […]

Breaking News

Recent Posts