बंगाल में कोरोना रिकवरी रेट बढ़ कर 65 फीसदी के पार पहुंचा, घट रही एक्टिव लोगों की संख्या

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 संक्रमण को लेकर शानदार सुधार का सिलसिला जारी है। यहां अब रिकवरी रेट बढ़ कर 65.12 फ़ीसदी पर पहुंच गई है। गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि यहां नियमित तौर पर स्वस्थ होने वालों की संख्या भी पॉजिटिव होने वालों की संख्या से अधिक है जिसकी वजह से राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या घट रही है। 

गुरुवार को 24 घंटे के दौरान 475 नए लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं जिसकी वजह से पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या बढ़कर 15648 पर पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 488 लोग एक दिन के अंदर स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 10190 हो गई है। हालांकि चिंता की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 606 पर पहुंच गई है। एक्टिव लोगों की संख्या में कमी हुई है और यह घटकर 4852 पर पहुंची है। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 9492 लोगों के सैंपल जांच किए गए हैं। अब तक कुल 439258 लोगों के नमूने की जांच हुई है जिनमें से महज 3.56 फ़ीसदी लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले 10 दिनों से पश्चिम बंगाल में एक्टिव लोगों की संख्या लगातार घट रही है। स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रह रही है। यह शुभ संकेत है और अगर यह ट्रेंड बरकरार रहा तो जल्द ही बंगाल कोरोनावायरस मुक्त हो जाएगा। हालांकि रिकवरी रेट जब 65.12 फ़ीसदी पर पहुंच गई हैं तो यह तय है कि जल्द ही सारे लोग स्वस्थ होकर घर लौट जाएंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो बंगाल में हालात धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर बढ़ चला है।

यह खबर भी पढ़े: भारतीय सेना ने गलवान घाटी के विवादित क्षेत्र से चीन ​​को एक किमी. पीछे धकेला

यह खबर भी पढ़े: टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने की खुदकुशी, सुशांत सिंह राजपूत की यादें हुई ताजा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rupee settles 7 paise higher at 75.65 against US dollar - business news

Thu Jun 25 , 2020
The rupee erased its initial losses and settled 7 paise higher at 75.65 (provisional) against the US dollar on Thursday tracking positive domestic equities and foreign fund inflows. Forex traders said, the rupee traded in a narrow range as gains in domestic equities, easing crude oil prices and foreign fund […]

Breaking News

Recent Posts