बांसवाड़ा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अनलाॅक 4 में जिम के खुलने के साथ ही व्यवस्थाओं में काफी बदलाव किया गया है। जिम में आने वाले लाेगाें की संख्या में 30 से 35% फीसदी की कमी आई है। इसके बाद शुल्क भी घटकर लगभग आधा हाे गया है। पहले सालभर के 16000 और महीने के दाे हजार रुपए लेते थे।
अब माह के एक हजार और साल के 10 से 12 हजार तक ले रहे है। जिम संचालकाें का कहना है कि कोरोना के बाद लोग फिटनेस को लेकर जागरूक हुए हैं लेकिन जिम से ज्यादा बाहर खुले मैदान में अभ्यास कर रहे हैं। शहर में मुख्य 5 जिम हैं। इनमें फिटनेस के लिए आधुनिक मशीनें लगी हैं। इन सभी में पहले जहां 800 लोग रोजाना आते थे। वहीं अब इनकी संख्या 300 से 400 के करीब रह गई है। कोरोना संक्रमण को लेकर
जिमाें में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना बढ़ा दी गई है। सैनिटाइजर से हाथ धुलवाकर ही अंदर प्रवेश करते हैं। बाहर लाई जाने वाली सामग्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। पहले एक साथ 100 से 150 लाेग प्रेक्टिस के लिए अाते थे, अब एक बैच में 40 से 45 से अधिक लाेग शामिल नहीं हाेते।
0