Jaipur Underground Metro Services Update; Ashok Gehlot, Only smart card people will be able to travel in metro | पहली अंडरग्राउंड मेट्रो को सीएम वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए दिखाएंगे हरी झंडी, शाम 4 बजे से चौपड़ से कर सकेंगे सफर

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur Underground Metro Services Update; Ashok Gehlot, Only Smart Card People Will Be Able To Travel In Metro

जयपुर28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर। आज से जनता मेट्रो में सफर कर पाएगी। मेट्रो का दो दिन पहले हुए ट्रायल में मौजूद मेट्रो की टीम।

  • स्मार्ट कार्ड वाले लोग ही कर सकेंगे मेट्रो में सफर, टोकन सिस्टम नहीं चलेगा

7 साल के इंतजार के बाद बुधवार को शहर के लोग शाम 4 बजे से बड़ी चौपड़ से मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इससे पहले दोपहर 12 बजे सीएम अशोक गहलोत और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए बड़ी चौपड़ से मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस माैके पर मेट्राे सीएमडी भास्कर ए सावंत भी होंगे। इसके चार घंटे बाद लोगों के लिए बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के लिए मेट्रो संचालित होगी।

स्मार्ट कार्ड से ही होगी एंट्री
मेट्राे में स्मार्ट कार्ड से ही एंट्री हाेगी। कार्ड 100 रुपए में हर मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध है। इसमें से 50 रुपए सिक्यूरिटी राशि हाेगी और 50 रु की यात्रा कर सकेंगे। इसके बाद इसे मेट्राे वेबसाइट, डेबिट, क्रेडिट कार्ड से रिचार्ज करा सकते हैं। कार्ड की मियाद 10 साल की है। एक कार्ड से परिवार काे काेई भी सदस्य यात्रा कर सकता है। कार्ड खरीदने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं है।

11.3 किमी का सफर 26 मिनट में तय होगा
बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के बीच मेट्रो की दूरी 11.3 किमी है। इस दूरी को तय करने में मेट्रो को 26 मिनट लगेंगे। एक ट्रेन को आने-जाने में 52 मिनट लगेंगे। बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के बीच मेट्रो चलने में करीब 3149 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इससे बनने में 10 साल 2 महीने लगे हैं।

यह रहेगा मेट्रो का रूट
जयपुर मेट्रो मानसरोवर से शुरू होकर न्यू आतिश मार्केट, विवेक विहार, श्याम नगर, रामनगर, सिविल लाइन्स, रेलवे स्टेशन, सिंधी कैंप, चांदपोल होते हुए छोटी चौपड़ पहुंचेगी। इसमें नए स्टेशन बड़ी चौपड़, छोटी चोपड़ और चांदपोल गेट भी जुड़ गए हैं।

ई-रिक्शा से भी होगी सस्ती
मेट्रो ई-रिक्शा से भी सस्ती होगी। चांदपोल से बड़ी चौपड़ के बीच मेट्रो का किराया सिर्फ 6 रुपए होगा, जबकि चांदपोल से बड़ी चौपड़ के लिए ई रिक्शा 10 रुपए लेते हैं। वहीं अगर चांदपोल से छोटी चौपड़ जाएंगे तो भी 6 रुपए ही लगेगा। बड़ी चौपड़ से मानसरोवर जाएंगे तो 22 रुपए और चांदपोल से मानसरोवर का 18 रुपए किराया होगा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिलायंस रिटेल को मिला दूसरा बड़ा निवेशक, केकेआर करेगी 5550 करोड़ का निवेश

Wed Sep 23 , 2020
नई दिल्ली। वैश्विक निवेश कंपनी केकेआर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में 1.28 फीसदी हेतु उसमें 5,550 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को यह सूचना प्रदान की। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने एक बयान में कहा कि यह केकेआर का रिलायंस इंडस्ट्रीज की किसी सहायक कंपनी में […]

Breaking News

Recent Posts