Pakistan TikTok Bigo | Pakistan to ban the China owned TikTok and Bigo after India done the same. | इमरान सरकार ने चीन के बीगो प्लेटफॉर्म को बैन किया, टिकटॉक को भी ऐसा ही करने की धमकी दी

  • Hindi News
  • International
  • Pakistan TikTok Bigo | Pakistan To Ban The China Owned TikTok And Bigo After India Done The Same.

इस्लामाबाद14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में टिकटॉक पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगते रहे हैं। यहां इसके करीब1.18 करोड़ यूजर है। (प्रतीकात्मक)

  • पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) ने चीन के कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बंद करने की धमकी दी
  • टिकटॉक पर आरोप है कि इसके जरिए अश्लीलता और हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है, बीगो को ब्लॉक किया गया

पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) ने चीन के लाइव स्ट्रीमिंग ऐप बीगो को ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा भारत के बाद अब पाकिस्तान में भी चीन के सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक को बैन किया जा सकता है। यह जानकारी पीटीए ने दी है। आरोप है कि इन दोनों ऐप्स के जरिए मुल्क में अश्लीलता फैलाई जा रही है और यह देश के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। 

मीडिया को जारी किया बयान
भारत में पिछले महीने टिकटॉक समेत चीन के 59 ऐप्स पर बैन लगाया गया था। इसके बाद से ही पाकिस्तान में भी इस तरह की मांग उठ रही थी। पीटीए ने सोमवार रात इस बारे में एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया- चीनी ऐप्स के जरिए देश में अनैतिकता और अश्लीलता फैलाई जा रही है। इसके खतरनाक नतीजे हो सकते हैं। समाज के कई तबकों ने इन ऐप्स पर बैन की मांग की है। टिकटॉक और बीगो को लेकर नाराजगी बेहद ज्यादा हो चुकी है।  

युवाओं को खतरा
पाकिस्तान के कई सामाजिक संगठनों ने पीटीए को चिट्ठी लिखकर इन ऐप्स पर बैन की मांग की थी। इस पर विचार के बाद पीटीए ने बयान जारी किया। कहा- हमें कई तरह की शिकायतें मिली हैं। इस तरह के ऐप्स का सोसायटी पर निगेटिव असर हो रहा है। सबसे बड़ी फिक्र युवाओं को लेकर है। वे इन ऐप्स की वजह से गुमराह हो रहे हैं। इन कंपनियों को पाकिस्तान के कानून के हिसाब से काम करना होगा। नहीं ये इन्हें बैन किया जाएगा। पाकिस्तान सरकार पबजी गेम एप्लीकेशन को भी बंद कर चुकी है।  

खतरे में पड़ गई थी सरकार
कुछ महीने पहले पाकिस्तान की दो टिकटॉक स्टार हरीम शाह और संदल खटक के वीडियो वायरल हुए थे। इनमें वो प्रधानमंत्री इमरान और कुछ मंत्रियों के साथ नजर आईं थीं। तब इन मंत्रियों का काफी विरोध हुआ था। मीडिया में कई दिनों तक मुद्दा छाया रहा था। आरोप है कि मामले को ठंडा करने के लिए इन लड़कियों को कनाडा भेज दिया गया। अब उन्होंने वहां की नागरिकता के लिए आवेदन दिया है। 

टिकटॉक से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं…
1. अमेरिका में टिक टॉक समेत सभी चाइनीज ऐप बैन हो सकते हैं, विदेश मंत्री पोम्पियो ने कहा- इस पर गंभीरता से सोच रहे
2. भारत ने जिन ऐप्स पर बैन लगाया, उनमें 20 से ज्यादा यूटिलिटी टूल; इन्हीं से होता था पूरा मोबाइल मैनेजमेंट और एंटरटेनमेंट

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑफिस में काम की शुरुआत 20 बड़ी खबरों के साथ

Tue Jul 21 , 2020
आज की बड़ी खबरें। NATIONAL: राजनीति के साथ देश की हर एक बात यह खबर भी पढ़े: राम मंदिर के शिलान्यास की तैयारियां जोरों पर, PM 32 सेकेंड में आधारशिला रखकर करेंगे मंदिर निर्माण का शुभारंभ यह खबर भी पढ़े: Breaking News: मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 […]

Breaking News

Recent Posts