Mumbai Rain News Today: Heavy Rainfall Triggers Heavy Water Logging In Mumbai Maharashtra – Mumbai Rain: रातभर की बारिश से जलमग्न हुई देश की आर्थिक राजधानी: रेल, रोड, अदालत और दफ्तर हुए बंद

इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव
सेंट्रल रेलवे ने बताया है कि जलभराव के कारण, कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर उनके रूट में बदलाव किया गया है। मुंबई-भुवनेश्वर स्पेशल को 10 बजे रात को पुनर्निर्धारित किया गया है। ठाणे स्टेशन पर आने वाली भुवनेश्वर-मुंबई स्पेशल, हावड़ा-मुंबई स्पेशल, हैदराबाद-मुंबई स्पेशल और कल्याण स्टेशन पर गडग-मुंबई को छोटी अवधि के लिए रोक दिया गया है।

भारी बारिश के कारण सायन-कुर्ला, चूनाभट्टी-कुर्ला और मस्जिद में जलभराव के चलते रेलवे ने सीएसएमटी-ठाणे और सीएसएमटी-वाशी के बीच लोकल रेल सेवा रोक दी है। ठाणे-कल्याण और वाशी व पनवेल के लिए शटल सेवा जारी की गई है।   

लोकल ट्रेनों का संचालन रुका

पश्चिम रेलवे ने बताया है कि भारी बारिश के चलते मुंबई में भारी जलजमाव हुआ है। ग्रांट रोड से चरनी रोड, लोवर परेल से प्रभादेवी, दादर से माटुंगा, माटुंगा से माहिम में भारी जलजमाव है। चर्चगेट से अंधेरी के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन रद्द कर दी गई है। इसके अलावा विरार से अंधेरी जाने वाली लंबी दूरी की स्पेशल लोकल ट्रेन को पुनर्निर्धारित किया गया है। 

 

चर्चगेट-अंधेरी के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवा निलंबित

पश्चिम रेलवे के पीआरओ ने बताया है कि चर्चगेट-अंधेरी के बीच भारी बारिश और जलजमाव के कारण उपनगरीय ट्रेन सेवा निलंबित है और उपनगरीय स्थानीय सेवा अंधेरी और विरार के बीच सामान्य चल रही है। मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली उपनगरीय ट्रेनें कोविड-19 के कारण अभी आवश्यक सेवाओं में कार्यरत लोगों के लिए ही चलाई जा रही हैं और आम नागरिकों को इसमें यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

 

बीएमसी ने निजी और सरकारी प्रतिष्ठानों के लिए अवकाश घोषित किया

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शहर के कई हिस्सों में गंभीर जलजमाव और भारी वर्षा के बाद आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी निजी और सरकारी प्रतिष्ठानों के लिए अवकाश घोषित किया है। आयुक्त का कहना है कि जरूरी होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकलें। 

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार दिन में मुंबई और ठाणे में भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी के उप महानिदेशक के. एस. होसालिकर के अनुसार सांताक्रूज में सुबह पांच बजे तक 273.6 मिमी और कोलाबा में 122.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि सड़कों पर पानी भरे होने के कारण बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) की बस सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं और कई जगह यातायात का रुख भी बदला गया है।

सितंबर में 26 सालों में दूसरी बार हुई इतनी अधिक बारिश

मुंबई में मंगलवार और बुधवार सुबह 286.4 एमएम बारिश हुई है, जिसे अत्यंत भारी बारिश के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। यह इस मौसम में हुई सबसे भारी बारिश है और 26 साल (1994-2020) में सितंबर महीने में 24 घंटे के भीतर हुई दूसरी सबसे अधिक बारिश है। 

बारिश के चलते बॉम्बे हाईकोर्ट में अवकाश

बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने मंगलवार रात से हो रही भारी बारिश के चलते आज होने वाली सभी सुनवाई पर रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश ने आज अवकाश की घोषणा की है। 

इस वजह से हो रही है भारी बारिश

मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश के लिए कई मौसम प्रणालियां जिम्मेदार हैं। महाराष्ट्र के उत्तरी तट पर एक चक्रवाती सर्कुलेशन जारी है, पूर्व-पश्चिम क्षेत्र में बनी बारिश की स्थिति भी मुंबई के करीब पहुंच रही है। पूर्वी मध्यप्रदेश में कम दबाव के क्षेत्र की वजह से पश्चिमी तट पर मानसून में वृद्धि हो रही है। वहीं, मुंबई और उपनगरों में बारिश आज रात तक जारी रहेगी, लेकिन बीच-बीच में छोटी-छोटी फुहारें भी होंगी। हालांकि, कल रात जितनी बारिश हुई थी, उतनी आज होने की संभावना नहीं है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Auto  companies  push new launches to next year - business news

Wed Sep 23 , 2020
Tata Motors Ltd, Mahindra and Mahindra Ltd, Renault India, Nissan India, Groupe PSA and Royal Enfield are among passenger vehicle and two-wheeler makers in India who have deferred new product launches to 2021 as they battle weak demand and disruptions in global supply chains due to the Covid-19 pandemic, said […]

Breaking News

Recent Posts