#TimeKaTimeGaya: Are you ready to boycott anti-India Western media? | #TimeKaTimeGaya: क्या आप भारत विरोधी वेस्टर्न मीडिया के बायकॉट के लिए तैयार हैं?

नई दिल्ली: TIME मैगजीन में दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ शाहीन बाग की बिलकिस बानो को भी रखा गया है. शाहीन बाग में हुए प्रदर्शनों में शामिल इस महिला को टाइम मैगजीन द्वारा 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किए जाने पर भारत को लेकर टाइम की मंशा पर सवाल उठाए जा रहे हैं. 

आखिर भारत को गाली देने वालों को टाइम की ताली क्यों? हिंदुस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी साजिश करने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग देशविरोधी गैंग से टाइम मैगजिन को इतना प्यार क्यों? अब सवाल ये है कि क्या TIME को ‘शाहीन बाग’ पसंद है? 

‘शाहीन बाग’ लोकतंत्र विरोध का अड्डा, भारत के खिलाफ साजिशों का अड्डा, देश की राजधानी को बंधक बनाने का अड्डा, टुकड़े – टुकड़े गैंग का अड्डा, देशविरोधी नारेबाजी का अड्डा, दिल्ली दंगो का अड्डा, शरजील इमाम से लेकर शरजील उस्मानी तक का अड्डा, मुसलमानों को भड़काने का सबसे बड़ा अड्डा, तमाम लोकतांत्रिक संवैधानिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाने वाला अड्डा, वो शाहीन बाग जिसने आंदोलन के नाम पर हिंदुस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी साजिश को अंजाम दिया उसे अंतरराष्ट्रीय पत्रिका टाइम ने मान्यता देने की कोशिश की है.

इस घटना के बाद क्या आप क्या आप भारत विरोधी वेस्टर्न मीडिया के बायकॉट के लिए तैयार हैं? इस पूरे मामले पर आप क्या सोचते हैं #TimeKaTimeGaya पर ट्वीट कर हमें अपनी राय बताएं.

गौरतलब है कि मशहूर अमेरिकी पत्रिका TIME मैगजीन में सौ प्रभावशाली व्यक्तियों की इस साल की सूची में पीएम नरेंद्र मोदी को शामिल किया गया है. पीएम के अलावा मैगजीन में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, एड्स के इलाज को ढूंढ़ने की दिशा में काम करने वाले लंदन निवासी भारतीय मूल के डॉक्टर रवींद्र गुप्ता, शाहीनबाग आंदोलन से चर्चा में आईं बिल्किस बानो शामिल हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Manali Petrochemicals eyes to triple production capacity of Propylene Glycol with an investment of Rs150cr

Wed Sep 23 , 2020
Manali Petrochemicals (MPL), a part of AM International Group, on Wednesday announced its plan to triple annual production capacity for Propylene Glycol (PG) from 22,000 MT to 70,000 MT. The plan is proposed to be executed in two phases with an investment of Rs150cr. Firstly, the company has proposed the […]

Breaking News

Recent Posts