Bicycles ran on Golf Course Road from Cyber City to Sector-56 Metro Station | साइबर सिटी से सैक्टर-56 मैट्रो स्टेशन तक गोल्फ कोर्स रोड पर दौड़ी साइकिलें

गुड़गांवएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • वर्ल्ड कार फ्री डे पर गोल्फ कोर्स रोड पर हुआ साइकलोथॉन

वर्ल्ड कार फ्री डे के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय गोल्फ कोर्स रोड़ पर गुरूग्राम साइकलोथॉन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गुरूग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीएस कुंडू, नगर निगम गुड़गांव के आयुक्त विनय प्रताप सिंह, डीसीपी धीरज सेतिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा साइकिलस्टिों ने हिस्सा लिया। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक साइबर सिटी से सैक्टर-56 मैट्रो स्टेशन तक गोल्फ कोर्स रोड पर साइकिलें दौड़ी।

इस दौरान कुल 12 किलोमीटर का क्षेत्र मोटराईज्ड व्हीकलों से मुक्त रखा गया। इस मौके पर जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीएस कुंडू ने कहा कि हम सभी को अपनी आवश्यकताओं को कम करना चाहिए तथा प्रकृति के साथ जुडऩा चाहिए।

कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाऊन में इंसान को अपने अंदर झांकने का अवसर मिला तथा विशेषकर दिल्ली-एनसीआर में लॉकडाऊन के दौरान पहली बार नीला और साफ आसमान दिखा। उन्होंने कहा कि हमें गुड़गांव को पैरिस जैसा नहीं, बल्कि ऐसा स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाना है कि पैरिस वाले ये सोचें कि वे पैरिस को गुड़गांव जैसा बनाएं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

labor reform, labor code, labor law, Closure of companies becomes easy firm with upto 300 employees can hire and fire without government nod | कंपनियों को बंद करना हुआ आसान, 300 तक कर्मचारी संख्या वाले फर्म को छंटनी करने के लिए नहीं लेनी होगी सरकार से अनुमति

Wed Sep 23 , 2020
Hindi News Business Labor Reform, Labor Code, Labor Law, Closure Of Companies Becomes Easy Firm With Upto 300 Employees Can Hire And Fire Without Government Nod नई दिल्ली8 घंटे पहले कॉपी लिंक इन सुधारों का मकसद कारोबारी सहूलियत बढ़ाकर देश में निवेश आकर्षित करना और रोजगार में बढ़ोतरी करना है […]

Breaking News

Recent Posts