Patna Muzaffarpur (Bihar) Coronavirus Cases/Unlock 2.0 Update | Bihar Corona Cases District Wise Today News; Patna Munger Rohtas Buxar Nalanda Sitamarhi Bhagalpur | विधान परिषद के सभापति के बाद अब शपथ लेने वाले गुलाम गौस और उनकी पत्नी भी संक्रमित

  • बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12140, 101 की हुई मौत
  • पीएमसीएच के एक चिकित्सक, अधीक्षक कार्यालय के तीन स्टाफ, एनएमसीएच के एक डॉक्टर संक्रमित

दैनिक भास्कर

Jul 07, 2020, 10:37 AM IST

पटना. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12140 हो गई है। सोमवार को 276 नए मरीज मिले। कोरोना से मरने वालों की संख्या 101 हो गई है। अभी तक कुल 9014 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। 

विधानसभा के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जदयू के एमएलसी गुलाम गौस और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई है। गुलाम गौस और उनकी पत्नी का सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। कार्यकारी सभापति ने ही हाल ही में 9 एमएलसी को शपथ दिलाई थी। सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि इनके संपर्क में आने से गुलाम गौस कोरोना पॉजिटिव हुए हों। जिन एमएलसी को शपथ दिलाई गई थी उनमें ज्यादातर का सैंपल लिया गया था। 

विधान परिषद 10 जुलाई तक बंद, सेनेटाइज होगा
बिहार विधान परिषद को कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर 10 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान पूरे दफ्तर को सेनेटाइज किया जाएगा। विधान परिषद के सभापति के संक्रमित होने के बाद बाद विधान परिषद कार्यालय में संक्रमण की आशंका बनी हुई थी।

पीएमसीएच के एक चिकित्सक, अधीक्षक कार्यालय के तीन स्टाफ, एनएमसीएच के एक डॉक्टर संक्रमित
पटना जिले में सोमवार को 63 नए कोरोना मरीज मिले हैं। पटना में कोरोना मरीजों की तादाद 1142 हो गई है। इनमें 560 ठीक हो गए, 570 का इलाज चल रहा है, जबकि 12 की मौत हो गई। पीएमसीएच के एक और डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गए। ये ईएनटी के वरीय डॉक्टर हैं। एनएमसीएच के सर्जरी विभाग के भी एक डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गए। 

पीएमसीएच अधीक्षक कार्यालय के दो ऑफिस स्टाफ और एक चतुर्थवर्गीय कर्मी भी पॉजिटिव हो गए। सोमवार तक पीएमसीएच के 16 डॉक्टर व 15 स्टाफ संक्रमित हो चुके हैं। राजद नेता महताब आलम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं जिन्हें होटल पाटलिपुत्र में आइसोलेट किया गया। महताब राजद पटना महानगर के अध्यक्ष हैं। इनका संपर्क भी राजद के बड़े नेताओं से रहा है। वे 28 जून को एक पूर्व एमएलसी की बेटी की शादी में गए थे। उसी शादी समारोह में शाामिल होने वाले पटना सिटी के एक वार्ड पाषर्द पहले ही पॉजिटिव हुए हैं।

इनके अलावा संक्रमितों में बोरिंग रोड के एसकेपुरी के 29 साल का युवक, 24 और 39 साल की दो महिला है। खजांची रोड की 56 साल की एक महिला, 55 साल का कुरकुरी का पुरुष, 33 साल का अनीसाबाद के सरिस्तसबाद का रहने वाला पुरुष, 38 साल के चांदपुर बेला के रहने वाले पुरुष तथा 46 साल की रूपसपुर की रहने वाली महिला, 64 साल का सिपारा का रहने वाला एक पुरुष समेत 63 संक्रमित हो गए। इनमें चांदपुर बेला और खजांची रोड राजधानी का नया इलाका है जहां कोरोना ने इंट्री मारी है।

दो इंजीनियरों और मेयर कार्यालय के एक स्टाफ के संक्रमित होने से निगमकर्मी सहमे
पटना नगर निगम मुख्यालय में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आने के बाद अब दहशत का माहौल है। कर्मचारियों को कार्यालय आने में डर लगने लगा है। उम्रदराज कर्मचारी सोमवार को कार्यालय आए, लेकिन कोरोना संक्रमण के नए मामले की जानकारी मिलने के बाद लौट गए। स्थायी समिति के दो सदस्यों के पिछले दिनों संक्रमित होने के बाद उनसे मिलने वाले इंजीनियरिंग शाखा के इंजीनियरों ने जांच कराई। उनमें से दो इंजीनियरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा उनके संपर्क में आने वाले मेयर कार्यालय कक्ष एक चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इसके बाद मेयर कार्यालय, नगर आयुक्त कार्यालय और निगम मुख्यालय के इस फ्लोर के अन्य कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। 

राज्य में 12140 पॉजिटिव: पटना 1146, भागलपुर 616, सीवान 560, बेगूसराय 544, मुजफ्फरपुर 503, मधुबनी 485, मुंगेर 419, रोहतास 383, नवादा 374, समस्तीपुर 369, कटिहार 365, दरभंगा 360, गोपालगंज 342, नालंदा 336, खगड़िया 336, पूर्णिया 313, औरंगाबाद 304, प. चंपारण 296, गया 291, जहानाबाद 291, भोजपुर 288, सुपौल 285, सारण 281, पू. चंपारण 271, सहरसा 268, बांका 246, वैशाली 245, बक्सर 234, मधेपुरा 223, कैमूर 215, किशनगंज 205, शेखपुरा 168, सीतामढ़ी 157, लखीसराय 142, अररिया 138, अरवल 127, जमुई 108 और शिवहर में 99 पॉजिटिव मिले।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Railways reduces frequency of 2 special trains on WB govt's request

Tue Jul 7 , 2020
Kolkata (West Bengal) [India], July 7 (ANI): On request of the West Bengal government, the frequency of two special trains have been reduced to weekly, Eastern Railway said. Frequency of Howrah-New Delhi-Howrah Special (via Patna) and Howrah-New Delhi-Howrah Special (via Dhanbad) have been reduced to weekly. According to the Union […]

Breaking News

Recent Posts