कैलाश विजयवर्गीय ने ममता को दी चुनौती कहा कृषि विधेयक किसानों के लिए नुकसानदेह है साबित करें Kailash Vijayvargiya challenged Mamata said prove agricultural bills are harmful for farmers

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बृहस्पतिवार को चुनौती दी है कि वह साबित करें कि कृषि क्षेत्र से संबंधित दो विधेयक किसानों को नुकसान पहुंचाएंगे.

Agency | Updated on: 25 Sep 2020, 03:30:00 AM

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Photo Credit: फाइल फोटो)

कोलकाता:

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बृहस्पतिवार को चुनौती दी है कि वह साबित करें कि कृषि क्षेत्र से संबंधित दो विधेयक किसानों को नुकसान पहुंचाएंगे. संसद ने हाल में इन विधेयकों को पारित किया है. विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि संसद में विधेयकों के पारित होने के बाद तृणमूल कांग्रेस बेचैन हो गई, क्योंकि पार्टी बिचौलियों को संरक्षण देती है जो किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से वंचित करते हैं और उनका मुनाफा छीन लेते हैं. तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने दावा किया है कि विधेयक किसानों को एमएसपी से वंचित करेंगे और देश को भुखमरी की कगार पर ले जाएंगे.

बहुत कम दाम पर सीधे किसानों से उपज खरीदती हैं

विजयवर्गीय ने पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘विधेयक के पारित होने के बाद, छोटे और हाशिए पर पड़े किसान अपनी उपज को देश में कहीं बेच सकते हैं और इससे उनकी आय में वृद्धि होगी.” उन्होंने आरोप लगाया कि इससे तृणमूल कांग्रेस का नेतृत्व चिंतित हो गया, क्योंकि राज्य के विभिन्न हिस्सों में पार्टी द्वारा समर्थित सोसाइटी बहुत कम दाम पर सीधे किसानों से उपज खरीदती हैं. विजयवर्गीय ने आरोप लगाया, ” अगर किसानों का उत्पीड़न रुकता है तो ममता बनर्जी की पार्टी गुस्सा हो जाएगी. वे किसानों की परेशानियों पर सिर्फ बयान देते हैं.” 

संबंधित लेख



First Published : 25 Sep 2020, 03:30:00 AM

For all the Latest States News, West Bengal News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

পশ্চিমবঙ্গ ও কলকাতার ২৫ সেপ্টেম্বরের আবহাওয়ার খবর বলছে ভারী বৃষ্টি আসন্ন ,Weather report of Kolkata and West Bengal in Bengali 25 September predicts heavy rain for 5 districts

Fri Sep 25 , 2020
উত্তরবঙ্গের পরিস্থিতি এখনই মিটছে না উত্তরবঙ্গের প্রবল দুর্যোগের পরিস্থিতি। উত্তরবঙ্গের ৫ টি জেলায় প্রবল বর্ষণের সতর্কতা রয়ে যাচ্ছে চলতি সপ্তাহের শেষ পর্যন্ত। দার্জিলিং, কালিম্পং, জলপাইগুড়ি, আলিপুরদুয়ার, কোচবিহারে শনিবার পর্যন্ত ভারী বৃষ্টির সম্ভাবনা রয়েছে। নদীর জল ফুঁসছে উত্তরবঙ্গের আবহাওয়া দফতরের সতর্কবার্তায় বলা হয়েছে এই বৃষ্টির জেরে নদীগুলির জলস্তর বেড়ে যাওয়ার আশঙ্কা […]

Breaking News

Recent Posts