बंगाल को देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त घुसपैठियों के लिए धर्मशाला नहीं बनाया जा सकता विजयवर्गीय Bengal cannot be made a hospice for intruders indulging in anti-national activities Vijayvargiya

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल को उन घुसपैठियों के लिए धर्मशाला नहीं बनाया जा सकता जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं.

Agency | Updated on: 05 Oct 2020, 04:41:00 AM

कैलाश विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय (Photo Credit: फाइल फोटो)

कोलकाता:

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल को उन घुसपैठियों के लिए धर्मशाला नहीं बनाया जा सकता जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं. इसके साथ ही उन्होंने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर वोट बैंक की खातिर तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया. विजयवर्गीय भाजपा के नव-नियुक्त उपाध्यक्ष मुकुल रॉय को सम्मानित करने के लिए यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रह रहे थे. उन्होंने राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में “भ्रष्ट, अलोकतांत्रिक और निरंकुश” तृणमूल कांग्रेस सरकार को हराने का आह्वान किया.

भाजपा नेता ने कहा कि बंगाल को धर्मशाला नहीं बनाया जा सकता, जहां कोई भी आ सकता है, रह सकता है और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त हो सकता है. उन्होंने घुसपैठियों के कथित तौर पर आने के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी सरकार वोट बैंक की खातिर तुष्टीकरण की नीतियों का पालन कर रही है. विजयवर्गीय ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सरकार में आयी तो वह हर क्षेत्र में बंगाल के गौरव को बहाल करेगी.

संबंधित लेख



First Published : 05 Oct 2020, 04:41:00 AM

For all the Latest States News, West Bengal News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोंजी मामले में आठ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा Eight convicts sentenced to life imprisonment in Ponzi case

Mon Oct 5 , 2020
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले की एक फौजदारी अदालत ने निवेशकों के पैसे गबन करने के मामले में पिनकॉन कंपनी के निदेशकों समेत इससे जुड़े आठ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. Bhasha | Updated on: 05 Oct 2020, 05:23:00 AM प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credit: फाइल फोटो) […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts