पोंजी मामले में आठ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा Eight convicts sentenced to life imprisonment in Ponzi case

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले की एक फौजदारी अदालत ने निवेशकों के पैसे गबन करने के मामले में पिनकॉन कंपनी के निदेशकों समेत इससे जुड़े आठ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

Bhasha | Updated on: 05 Oct 2020, 05:23:00 AM

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credit: फाइल फोटो)

तामलुक:

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले की एक फौजदारी अदालत ने निवेशकों के पैसे गबन करने के मामले में पिनकॉन कंपनी के निदेशकों समेत इससे जुड़े आठ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. तामलुक के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मोऊ चटर्जी की अदालत ने इस मामले में आठ लोगों को दोषी पाया और उन्हें कठोर पश्चिम बंगाल वित्तीय संस्थानों में निवेशकों के हितों की रक्षा अधिनियम, 2013 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई. पश्चिम बंगाल के आर्थिक अपराध निदेशालय में विशेष लोक अभियोजक सोमेन दत्ता ने कहा कि इस अधिनियम के तहत संभवत: यह पहली सजा है. अदालत ने 10 अभियुक्तों को बरी कर दिया जबकि दो की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है. दरअसल फरवरी 2017 में निवेशकों ने एक फौजदारी मामला दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि पिनकॉन कंपनी की खेजुरी शाखा में उन्होंने जो पैसा जमा कराया था वह अमानत की अवधि पूरी होने के बाद भी उन्हें वापस नहीं मिला. 

संबंधित लेख



First Published : 05 Oct 2020, 05:23:00 AM

For all the Latest States News, West Bengal News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

পশ্চিমবঙ্গ ও কলকাতার ০৫ অক্টোবরের আবহাওয়ার খবর, Weather report of Kolkata and West Bengal 05 October in Bengali

Mon Oct 5 , 2020
বঙ্গোপসাগরে নিম্নচাপ আবহাওয়া দফতরের পূর্বাভাস অনুযায়ী দক্ষিণ পশ্চিম মৌসুমী বায়ু, গাঙ্গেয় পশ্চিমবঙ্গের ওপর সক্রিয় রয়েছে। এছাড়াও উত্তর পশ্চিম বঙ্গোপসাগর এবং সংলগ্ন ওড়িশা উপকূলে নিম্নচাপ তৈরি হয়েছে। যার প্রভাব পড়ছে এই রাজ্যেও। উত্তরবঙ্গের আবহাওয়া এদিন সকালে দেওয়া আবহাওয়া দফতরের পূর্বাভাস অনুযায়ী, মঙ্গলবার উত্তরবঙ্গের সব জেলারই কোনও না কোনও জায়গায় বজ্রবিদ্যুৎ-সহ বৃষ্টি […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts