पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 31 जुलाई तक ममता बनर्जी सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है. 30 जून को लॉकडाउन खत्म होने से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. ममता बनर्जी सरकार ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है.
ममता बनर्जी (Photo Credit: ANI )
नई दिल्ली:
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 31 जुलाई तक ममता बनर्जी सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है. 30 जून को लॉकडाउन खत्म होने से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. ममता बनर्जी सरकार ने 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही लॉकडाउन में कुछ छूट देने की भी घोषणा की है. सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक लॉकडाउन में ढील दी गई है.
ममता बनर्जी ने कहा कि एक जुलाई से मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने के बारे में अधिकारियों से बातचीत चल रही है. बैठने की क्षमता भर यात्रियों के साथ मेट्रो सेवा फिर से शुरू करने पर मंथन चल रहा है.
Relaxation in the lockdown will be allowed from 5 am to 10 pm in the State: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee
Lockdown has been extended in the State till 31st July. pic.twitter.com/wd47bhzyMb
— ANI (@ANI) June 26, 2020
इसे भी पढ़ें: UNLOCK 2.0 की गाइडलाइन अगले सप्ताह हो सकती है जारी, इंटरनेशनल फ्लाइट्स समेत इनपर रहेगा फोकस
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोयला खनन में 100 फीसदी एफडीआई की अनुमति के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है.
इसे भी पढ़ें: दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई
इधर, पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक श्वेतपत्र की मांग की जिसमें राज्य में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने के कारण उल्लेखित हों. भाजपा नेताओं ने साथ ही दावा किया कि ममता बनर्जी सरकार लोगों के सामने केवल दिखावा कर रही है और वह कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए नियमों को लागू करने को लेकर गंभीर नहीं है. प्रदेश भाजपा प्रमुख एवं लोकसभा सांसद दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों में हाल में हुई बढ़ोतरी के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा लॉकडाउन दिशानिर्देशों को लागू करने में असफल रहने को जिम्मेदार ठहराया.
First Published : 26 Jun 2020, 05:36:57 PM
For all the Latest States News, West Bengal News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
