नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। आज लगातार 21 वें पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल के दाम 25 पैसे बढ़े हैं और डीजल के दाम 21 पैसे बढ़े हैं। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 80.38 रुपये और डीजल के लिए 80.40 पैसे चुकाने होंगे।
Petrol and diesel prices at Rs 80.38/litre (increase by 0.25) and Rs 80.40/litre (increase by Rs 0.21), respectively in Delhi today. pic.twitter.com/dUO6jTYGP0
— ANI (@ANI) June 27, 2020
इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल पर 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इतिहास में ये पहला मौका है, जब एक लीटर डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हो गई। तेल मार्केटिंग कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने कीमतों में इजाफा कर दिया। कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में तो कोई बदलाव नहीं किया लेकिन डीजल के दामों में 48 पैसे की बढ़ोतरी की। बुधवार को हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 79.88 रुपये हो गई थी। जबकि पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपये प्रति लीटर थी।
बड़े शहरों में डीजल-पेट्रोल के भाव-
| शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) |
डीजल (रुपये/लीटर)
|
| दिल्ली | 80.4 | 80.38 |
| मुंबई | 87.14 | 78.71 |
| चेन्नई | 83.59 | 77.61 |
| कोलकाता | 82.08 | 75.52 |
SMS के जरिए जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट-
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

गौरतलब है कि 7 जून से पेट्रोलियम कंपनियों ने आज शनिवार तक लगातार 21वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में (पेट्रोल के दाम में बीते बुधवार बढ़ोतरी नहीं की गई थी) बढ़ोतरी की है। इससे पहले 82 दिनों तक इनकी कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया था।

तेल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को वापस लेने की मांग करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था।

वहीं, बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीते गुरुवार अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों संग साइकिल मार्च निकाला। जबकि शुक्रवार को यूपी में विधानसभा के सामने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया, जहां पुलिस को प्रदर्शन को रोकने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
यह खबर भी पढ़े: डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम के विरोध में विधानसभा के सामने प्रदर्शनरत समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
यह खबर भी पढ़े: Result Updates/आज दोपहर 12 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट, पहली बार मिलेगी डिजिटल हस्ताक्षर वाली मार्कशीट

