बंगाल में फिर बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, रिकवरी रेट बेहतर

कोलकाता। एक बार फिर पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 2 दिनों से 24 घंटे के दौरान पॉजिटिव होने वालों की संख्या 500 के पास रह रही है। शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि एक दिन में 521 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इसकी वजह से पीड़ित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16711 पर पहुंच गई है। इधर 24 घंटे में 254 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 10789 पर पहुंची है। एक दिन में 13 लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 629 हो गई है। फिलहाल 254 की बढ़त के साथ एक्टिव लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5293 पर पहुंच गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रिकवरी रेट गिरकर 65 से 64.56 फ़ीसदी पर पहुंची है। 24 घंटे के दौरान कुल 9548 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। अब तक कुल 458343 लोगों के सैंपल जांच किए जा चुके हैं जिनमें से 3.65 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जून महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई थी। रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ था और एक्टिव लोगों की संख्या भी घट रही थी। लेकिन अब एक बार फिर यह संख्या बढ़ने लगी है जो चिंता का सबब है। फिलहाल 50 लैब में कोरोना सैंपल जांच किए जा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़े: जेसीबी से शव को श्मशान पहुंचाने का मामला, नगरपालिका के आयुक्त निलंबित

यह खबर भी पढ़े: आनंदपाल सिंह केस में CBI ने चार्जशीट दाखिल की, पुत्री सहित इन 22 नेताओं को माना दोषी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

K-pop group BLACKPINK comes under fire for using Lord Ganesha idol in ‘How You Like That’ music video : Bollywood News

Sat Jun 27 , 2020
Ahead of their first full-length album release, K-pop’s most popular girl group Blackpink, featuring Jisoo, Rose, Jennie, and Lisa, made their highly-awaited comeback with their pre-single release, ‘How You Like That’. The song was dropped a year after their last release, ‘Kill This Love’.  The song is a blend of […]

Breaking News

Recent Posts