सोमवार से कोलकाता में चलने लगेंगी सभी छह हजार प्राइवेट बसें

कोलकाता। एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चेतावनी और दूसरी ओर से परिवहन विभाग के दबाव के कारण आखिरकार निजी बसों के मालिक किराये में बढ़ोतरी के बिना ही बस चलाने के लिए तैयार हो गए हैं। ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट के महासचिव तपन बनर्जी ने रविवार को बताया कि सोमवार से कोलकाता की सड़कों पर सभी बसें चलने लगेंगी। हालांकि किराया बढ़ोतरी की मांग बरकरार रखी जाएगी। बस मालिकों के संगठन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हर महीने 15000 रुपये का जो भत्ता देने का ऐलान किया है, वह पर्याप्त नहीं है। स्थाई समाधान के तौर पर किराए में बढ़ोतरी करनी ही होगी। ज्वाइंट काउंसिल ऑफ बस सिंडिकेट के अलावा बस मालिकों के अन्य संगठनों ने भी इस पर सहमति दी है। 

उल्लेखनीय है कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी तथा मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सीट के बराबर संख्या में यात्रियों को लेकर चलने की वजह से मालिकों ने बस चलाने से इन्कार किया है। इनका कहना है कि इन शर्तों के साथ बस चलाने से नुकसान हो रहा है और घर से रुपये लगाकर बस चलाना पड़ रहा है इसलिए जब तक राज्य सरकार किराए में बढ़ोतरी नहीं करेगी तब तक बस चलाना मुश्किल होगा। इसके बाद सीएम ने चेतावनी दी थी कि अगर बसें नहीं चलेंगी तो कानूनी कार्रवाई होगी। अब जाकर निजी बस मालिकों ने सोमवार से बस चलाने का निर्णय ले लिया है।

यह खबर भी पढ़े: सक्षम पिछड़ी जाति यादव, कुर्मी, कुशवाहा समाज आरक्षण छोड़ें : पप्पू यादव

यह खबर भी पढ़े: होम्योपैथी से कोरोना का उपचार, दो से 14 दिन में स्वस्थ्य हुए मरीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CINTAA meets Maharashtra Governor to discuss clause restricting senior actors from resuming work : Bollywood News

Sun Jul 5 , 2020
On Saturday, the Cine and TV Artistes’ Association (CINTAA) met the Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari to discuss the guidelines issued by the state that restricts senior actors from getting back to work during the pandemic. The shooting for film and TV had come to a halt a week before […]

Breaking News

Recent Posts