Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों में संक्रमण ज्यादा, सरकार इनके इलाकों में लॉकडाउन लगाएगी; दुनिया में 1 करोड़ से ज्यादा मरीज और 5 लाख मौतें हुईं

  • दुनिया के सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका में 25.96 लाख मामले, जबकि 1 लाख 28 हजार लोगों की मौत
  • दुनिया में अब तक 54 लाख से ज्यादा लोग स्वास्थ हुए, वहीं सबसे संक्रमित अमेरिका में 10 लाख लोग ठीक हो चुके

दैनिक भास्कर

Jun 28, 2020, 07:01 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इनमें 54 लाख 78 हजार 719 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 01 हजार 719 लोगों ने जान गंवाई हैं। ब्रिटेन की सरकार ने रविवार को कहा कि लोकल लॉकडाउन लगाने की योजना बनाई जा रही है। ब्रिटेन में संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं। नए आंकड़ो से पता चला है कि वायरस की चपेट में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के लोग आ रहे हैं। गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा कि सबसे पहले लिसेस्टर सिटी में लॉकडाउन लगाया जाएगा। पूर्व इंग्लैंड में बसे इस शहर में बड़ी तादात में भारतीय मूल के लोग रहते हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 25,96,537 1,28,152     10,81,437
ब्राजील 13,15,941 57,103 7,15,905
रूस  6,34,437 9,073 3,99,087
भारत 5,30,924 16,124 3,11,001
ब्रिटेन 3,10,250 43,514 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,95,549 28,341 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,75,989 9,135 1,64,024
चिली 2,67,766 5,347  2,28,055
इटली 2,40,136 34,716 1,88,584
ईरान 2,20,180 10,364 1,80,661

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • पांच करोड़ की आबादी वाला दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में मरीजों की संख्या चीन से ज्यादा हो गई है। यहां संक्रमण के 88 हजार 591 मामले हो गए हैं।

दुनियाभर में कोरोना के मामले 1 करोड़ पार

अमेरिका: एक दिन में 40 हजार केस मिले 

अमेरिका में 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 25 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, अब तक 1.28 लाख मौतें हो चुकी हैं। देश के कई राज्यों में बिजनेस खोले जाने के बाद मामलों में उछाल आया है। इसमें फ्लोरिडा, टेक्सास, जॉर्जिया और एरिजोना शामिल हैं। वहीं, शनिवार को फ्लोरिडा में लगातार दूसरे दिन 9 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं। फ्लोरिडा में एक बार फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पाकिस्तान: 4,072 नए मामले
पाकिस्तान में 24 घंटे में 4,072 नए मामले आए और 83 संक्रमितों की मौत हुई। देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 02 हजार 955 और मृतकों की संख्या 4,118 हो गई है। संक्रमितों की मृत्यु दर करीब दो फीसदी है। देश में अब तक 92,624 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित सिंध (78,267 संक्रमित) है। इसके बाद पंजाब (74,202) और खैबर पख्तूनख्वा (25,380) हैं। राजधानी इस्लामाबाद में 12,395 मामले आए हैं।

पाकिस्तान के कराची शहर में स्वॉब टेस्ट से पहले युवक की डिटेल नोट करता स्वास्थ्यकर्मी। देश में 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं।

चीन: 17 नए केस मिले
चीन में शनिवार को कोरोनावायरस के 17 नए केस मिले हैं। 7 बिना लक्षण वाले और 14 लोकल ट्रांसमिशन के थे। इनमें से ज्यादातर बीजिंग के थे। नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक 24 घंटे में सात मरीज ठीक हुए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या अब 83 हजार 500 हो चुकी है, जबकि मरने वालों की संख्या 4,634 हो चुकी है। अब तक 78 हजार 451 लोग ठीक हो चुके हैं।

नेपाल: सभी 77 जिले प्रभावित
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल में संक्रमण के मामले 12 हजार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जोगेश्वर गौतम ने कहा कि देश के सभी 77 जिले कोरोना से प्रभावित हो गए हैं। शनिवार को सरकार ने 554 नए मामलों के सामने आने की पुष्टि की थी। यहां मरने वालों की संख्या 27 है। नेपाल में मई से ही कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

यह फोटो 20 जून की है। लोग कोरोना से निपटने के लिए और प्रभावी कदम उठाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। फोटो में युवक अपने चेहरे पर हल्दी पाउडर लगाकर सड़क पर लेटा हुआ है।

ब्राजील: 57 हजार से ज्यादा मौतें
ब्राजील में 24 घंटे में कोरोनावायरस से 1,109 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 57,070 हो गई है। वहीं, एक दिन में संक्रमण के 38,693 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 13 लाख 13 हजार 667 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 7 लाख 15 हजार लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। ब्राजील के साओ पाउलो शहर के मेयर ने घोषणा की है कि रेस्टोरेंट, बार, पब और सैलून खोलने की योजना टाली जा सकती है।

ब्राजील के साओ पाउलो स्थित एक कब्रिस्तान में कोरोना से जान गंवाने वाले एक युवक को दफन करते परिजन। यह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है।

ब्रिटेन: 6 जुलाई से विदेश यात्राओं से प्रतिबंध हटेगा
ब्रिटेन दुनिया में पांचवां सबसे संक्रमित देश है। यहां संक्रमण के अब तक 3.10 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 43 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। ब्रिटेश सरकार ने 6 जुलाई से विदेश यात्राओं पर लगे प्रतिबंधों का हटाने का फैसला किया है। ये छूट कुछ यूरोपीय देशों के लिए होंगे। इसके तहत जिन देशों में मामले कम हैं, वहां से आने पर क्वारैंटाइन नहीं होना होगा।

द.कोरिया: 12 हजार से ज्यादा संक्रमित

दक्षिण कोरिया में 24 घंटे में 62 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या 12,715 हाे गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राजधानी सियोल में 14 और ग्येओंग्गी प्रांत 17 मामले मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, द.कोरिया में कोरोना से 280 लोगों की मौत हो चुकी है और 11,364 लोग ठीक हो चुके हैं।

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में सैनिक एक कार्यक्रम में मास्क पहनकर शामिल हुए। देश में अब तक 11 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

इजराइल: 621 नए मामले
इजराइल में दो अप्रैल के बाद से कोरोना के मामलों में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा हुआ है। एक दिन में 621 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,421 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। इजराइल में कुल 317 लोगों की बीमारी से मौत हो चुकी हैं। यहां गंभीर मरीजों की संख्या 46 से घटकर 41 हो गई है। यहां अब तक 17,002 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BA MA Result 2020: করোনা আবহে রাজ্যে এবার ফাইনালে লিখত পরীক্ষায় না বসেই BA-MA পাশ - amid coronavirus pandemic no final written examination for under-graduate and post-graduate final students in west bengal universities

Sun Jun 28 , 2020
এই সময়: প্রত্যাশা মতোই স্নাতক ও স্নাতকোত্তর পড়ুয়াদের ৫০-৫০’র বদলে ৮০-২০ পদ্ধতিতে মূল্যায়ন করতে শনিবার সব বিশ্ববিদ্যালয়কে পরামর্শ (অ্যাডভাইজরি) দিল উচ্চশিক্ষা দফতর। জানানো হয়েছে, চূড়ান্ত সেমেস্টারের পড়ুয়াদের আগের সেমেস্টারগুলির মধ্যে যেটির ফল সবচেয়ে ভালো, তার থেকে ৮০% নেওয়া হবে। বাকি ২০% অভ্যন্তরীণ মূল্যায়নের মাধ্যমে ঠিক করা হবে। যেখানে সেমেস্টার নেই, […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts