बंगाल में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, आज 10 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 639

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले तीन दिनों से 24 घंटे के दौरान पॉजिटिव होने वालों की संख्या 500 के पार रह रही है। 

corona

रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि एक दिन में 572 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इसकी वजह से पीड़ित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 17283 पर पहुंच गई है। इधर 24 घंटे में 404 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 11193 पर पहुंची है। एक दिन में 10 लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 639 हो गई है। 

corona

फिलहाल 158 की बढ़त के साथ एक्टिव लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5451 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रिकवरी रेट गिरकर 65 से 64.76 फ़ीसदी पर पहुंची है। 24 घंटे के दौरान कुल 10563 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। अब तक कुल 468906 लोगों के सैंपल जांच किए जा चुके हैं जिनमें से 3.69 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 

corona

उल्लेखनीय है कि जून महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई थी। रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ था और एक्टिव लोगों की संख्या भी घट रही थी। लेकिन अब एक बार फिर यह संख्या बढ़ने लगी है जो चिंता का सबब है।

यह खबर भी पढ़े: हैदराबाद में कोरोना बेकाबू, एक बार फिर लग सकता है लॉकडाउन

यह खबर भी पढ़े: पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र की मौत पर बवाल, CBI जांच कराएगी तमिलनाडु सरकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Faridabad Gurugram (Haryana) Coronavirus 13521 Cases Update | Haryana Coronavirus Cases City/District Wise Today Total Confirmed Cases; Dholpur Gurugram Faridabad Rohtak Ambala Sirsa Jind Kurukshetra | 402 नए मामले आए, 5 ने कोरोना से दम तोड़ा, 445 अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

Sun Jun 28 , 2020
प्रदेश में 8 हजार 917 मरीजों की हो चुकी है अस्पताल से छुट्टी इस समय 4689 एक्टिव मरीज मौजूद, 72 की हालत नाजुक दैनिक भास्कर Jun 28, 2020, 10:24 PM IST पानीपत. प्रदेश में रविवार को 402 कोरोना पॉजिटिव मामले आए। इसके बाद अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 13,829 […]

Breaking News

Recent Posts