Faridabad Gurugram (Haryana) Coronavirus 13521 Cases Update | Haryana Coronavirus Cases City/District Wise Today Total Confirmed Cases; Dholpur Gurugram Faridabad Rohtak Ambala Sirsa Jind Kurukshetra | 402 नए मामले आए, 5 ने कोरोना से दम तोड़ा, 445 अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

  • प्रदेश में 8 हजार 917 मरीजों की हो चुकी है अस्पताल से छुट्टी
  • इस समय 4689 एक्टिव मरीज मौजूद, 72 की हालत नाजुक

दैनिक भास्कर

Jun 28, 2020, 10:24 PM IST

पानीपत. प्रदेश में रविवार को 402 कोरोना पॉजिटिव मामले आए। इसके बाद अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 13,829 पहुंच गया है। कोरोना की वजह से 5 मरीजों की मौत भी हो गई।  72 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें से 53 मरीज ऑक्सीजन के सहारे सांसें ले रहे हैं तो 19 वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। संदिग्धों की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा 10 हजार के करीब पहुंच गया। यही नहीं कोरोना को मात देने वालों की संख्या में भी हर रोज हो रहे इजाफे से रिकवरी रेट में सुधार आया है। रविवार को 445 मरीज ठीक होकर घर लौटे।

रविवार को 20 जिलों में 402 नए मामले मिले हैं। कुल संक्रमितों 13829 में से 8917 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 4689 एक्टिव केस बचे हैं। नए मामलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 131, गुड़गांव में 88, सोनीपत में 38, रेवाड़ी में 27, नारनौल में 19, रोहतक में 14, पलवल में 11, हिसार में 10, झज्जर, नूंह व चरखी-दादरी में 9-9, भिवानी में 8, कैथल में 7, पानीपत व अंबाला में 5-5, फतेहाबाद 4, पंचकूला में 3, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में 2-2 तथा सिरसा में एक संक्रमित मिला। 

इसके साथ ही गुड़गांव में 279, जींद में 39, अंबाला में 36, हिसार में 25, कुरुक्षेत्र में 18, पंचकूला व पलवल में 11-11, भिवानी, नूंह व यमुनानगर में 8-8 तथा फतेहाबाद व सिरसा में 1-1 मरीज ठीक होकर घर लौटा। वहीं फरीदाबाद व सोनीपत में 2-2 और गुरुग्राम में 1 मरीज की कोरोना से मौत हुई। 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 2,52,356 पर पहुंच गया है, जिसमें 2,33,567 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 4960 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.59 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 64.48 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 14 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 9955 पर पहुंच गया है। कोरोना से 223 मौतों से मृत्युदर 1.61 फीसद पर पहुंच गई है।

अब तक 223 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 223 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 162 पुरूष और 61 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 84, फरीदाबाद में 73, सोनीपत में 18, रोहतक व पानीपत में 7-7, हिसार व करनाल में 6-6, रेवाड़ी में 5, झज्जर व जींद में 4-4, अंबाला व भिवानी में 3-3, पलवल में 2 तथा चरखी-दादरी में 1 की मौत हो चुकी है।

यह है प्रदेश में संक्रमितों की स्थिति

  • फिलहाल प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 13829 पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा गुड़गांव में 5158, फरीदाबाद में 3456, सोनीपत में 1195, रोहतक में 541, अंबाला में 314, पलवल में 309, भिवानी में 415, करनाल में 273, हिसार में 224, महेंद्रगढ़ में 256, झज्जर में 244, रेवाड़ी में 262, नूंह में 186, पानीपत में 171, कुरुक्षेत्र में 115, पंचकूला में 111, फतेहाबाद में 103, जींद व यमुनानगर में 100-100, सिरसा में 98, कैथल में 85 तथा चरखी-दादरी में 78 संक्रमित मिले हैं। 
  • वहीं 14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 8917 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 3748, फरीदाबाद में 1829, सोनीपत में 700, रोहतक में 461, अंबाला में 256, पलवल में 222, भिवानी में 125, करनाल में 175, हिसार में 145, नारनौल में 163, झज्जर में 150, रेवाड़ी में 82, नूंह में 154, पानीपत में 107, कुरुक्षेत्र में 96, फतेहाबाद में 87, पंचकूला में 63, जींद में 75, सिरसा में 77, यमुनागनर में 78, कैथल में 54, चरखी-दादरी में 45 तथा यूएस से लौटे 6 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Manipur extends lockdown till July 15

Sun Jun 28 , 2020
Imphal (Manipur) [India], June 28 (ANI): Manipur Chief Minister N Biren Singh on Sunday announced the extension of lockdown in the state till July 15. Announcing the lockdown in the state Singh said, “We have decided to extend the lockdown in Manipur for another 15 days from 1st-15th July.”According to […]

Breaking News

Recent Posts