RBSE Rajasthan Board 10th exam from tomorrow More than 11 lakh children will be seated, Latest News Update | 29 और 30 जून को होने वाली दसवीं की परीक्षा के मामले में सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप करने से इनकार, सोमवार से शुरू होगी बचे हुए दो पेपर की परीक्षा

  • सोमवार को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा, मंगलवार को गणित का पेपर होगा
  • परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए कहा गया है

दैनिक भास्कर

Jun 28, 2020, 11:25 PM IST

अजमेर. सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ ने रविवार को सुनवाई करते हुए 29-30 जून को होने वाली राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। यह निर्देश जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली विशेष पीठ ने जारी किया। दरअसल, बीकानेर की छात्रा माघी देवी ने याचिका दाखिल कर कहा था कि राजस्थान में कोरोना के बढ़ते खतरे की वजह से परीक्षा अभी नहीं कराई जाए।

छात्रा के वकील ऋषि कपूर ने शीर्ष अदालत में दलील दी कि राजस्थान बोर्ड की सामाजिक विज्ञान और गणित विषय की परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला कोरोना के संकट के दौरान मनमाना है। ऐसे में परीक्षा आयोजित कराना संविधान की धारा 14 का उल्लंघन है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का भी हवाला दिया, जिसमें सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं निरस्त करने का आदेश दिया गया था।

शीर्ष कोर्ट के इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करने के बाद अब परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की कक्षा 10वीं के बचे हुए दो पेपर सोमवार से शुरू होंगे। सामाजिक विज्ञान और गणित का पेपर होना बाकी है। हर पेपर के लिए 11.5 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे।

सोमवार को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा

लॉकडाउन से पहले 12 मार्च को 10वीं की परीक्षा का आयोजन किया गया था, जो 19 मार्च को स्थगित कर दी गई थी। हिंदी, इंग्लिश, थर्ड लैंग्वेज और विज्ञान की परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं। सोमवार को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। उसके बाद मंगलवार को गणित का पेपर होगा। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा। परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए कहा गया है।

6 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी
बोर्ड द्वारा मार्च में कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 5685 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अब कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए और सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रखने के लिए 521 परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। अब 6000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट्स पेपर देने जाएंगे। 

पूर्व में छपे पेपरों से होगी परीक्षा
बोर्ड सचिव अरविंद सेंगवा ने कहा कि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं पूर्व में छपे प्रश्न पत्रों से ही ली जाएंगी। यह परीक्षा प्रश्नपत्र प्रदेशभर में पहले से ही पहुंचे हुए हैं। नए परीक्षा केंद्रों पर भी प्रश्न पत्र पहुंचाए जा चुके हैं।

कोविड-19 के लिए व्यवस्था
बोर्ड ने कोविड-19 को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए कुछ उपाय सुनिश्चित किए हैं। इनमें जो बच्चे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे, उन सभी का चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही प्रत्येक बच्चे के हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों में 6 फीट की दूरी एक से दूसरे बच्चे की बीच में रखी जाएगी।

जुलाई में आ सकता है 12वीं का परिणाम

वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 30 जून तक जारी हैं। जिसका परिणाम जुलाई के पहले दो हफ्तों में आने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Manipur extends lockdown till July 15 | Imphal News

Sun Jun 28 , 2020
Manipur chief minister N Biren Singh (File photo) IMPHAL: Manipur chief minister N Biren Singh on Sunday announced the extension of lockdown in the state till July 15. Announcing the lockdown in the state Singh said, “We have decided to extend the lockdown in Manipur for another 15 days from […]

Breaking News

Recent Posts