सेंसेक्‍स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का मार्केट कैप 92,130.59 करोड़ रुपये बढ़ा, TCS को ज्‍यादा फायदा

नई दिल्‍ली। सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते हफ्ते 92,130.59 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसमें सबसे ज्‍यादा लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में भी इजाफा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), एचडीएफसी, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण घट गया।

समीक्षाधीन हफ्ते में टीसीएस का मार्केट कैप 25,722.6 करोड़ रुपये बढ़कर 7,93,854.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह इंफोसिस का 18,104.7 करोड़ रुपये बढ़कर 3,18,648.65 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 14,614.2 करोड़ रुपये बढ़कर 5,06,198.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, आईटीसी का मार्केट कैप 13,521.45 करोड़ रुपये बढ़कर 2,39,821.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। साथ ही एचडीएफसी का 12,460.2 करोड़ रुपये बढ़कर 5,79,553.80 करोड़ रुपये रहा, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 7,707.44 करोड़ रुपये बढ़कर 2,65,347.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

चार कंपनियों को कितना नुकासान 

इसके उलट एचडीएफसी का मार्केट कैप 11,996.55 करोड़ रुपये घटकर 3,06,600.66 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि आरआईएल के मार्केट कैप में 10,713.59 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ ये 11,04,704.44 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 9,645.67 करोड़ रुपये घटकर 2,26,002.43 करोड़ रुपये रह गई। इसके अलावा भारती एयरटेल का मार्केट कैप 6,082.95 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,05,674.88 करोड़ रुपये रहा। 

रैंकिंग में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज टॉप पर 

सेंसेक्‍स की शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा। बता दें कि बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.54 अंक और 1.26 फीसदी के लाभ में रहा।

यह खबर भी पढ़े: शिखर धवन के परिवार में आए दो नए मेहमान, खुद ने ट्विटर पर फैंस को दी जानकारी

यह खबर भी पढ़े: महिलाओं के लिए खबर, अगर शरीर में होने लगे ये बदलाव तो समझ जाइये मिलने वाली हैं खुशखबरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Delay from West Bengal government halts Garib Kalyan Rozgar Abhiyan | ममता सरकार की लापरवाही से पश्चिम बंगाल के मजदूरों को हुआ नुकसान, नहीं मिल पाएगा ये फायदा

Sun Jun 28 , 2020
कोलकाता: कोरोना वायरस महामारी और आर्थिक संकट के बीच पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूरों को भारी नुकसान हो गया है. राजनीति की लड़ाई में राज्य के लाखों मजदूरों को रोजगार से वंचित रहना पड़ेगा. केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि  राज्य सरकार की लापरवाही और सुस्त रवैये की वजह […]

Breaking News

Recent Posts