Gold futures on Tuesday fell 0.36 per cent to Rs 53,800 per 10 gram and Silver prices rose by Rs 23 to Rs 65,771 per kg | सोने की कीमतें 197 रुपए गिरकर 53,800 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंची; चांदी 23 रुपए बढ़कर 65,771 रुपए प्रति किग्रा हुई

  • Hindi News
  • Business
  • Market
  • Gold Futures On Tuesday Fell 0.36 Per Cent To Rs 53,800 Per 10 Gram And Silver Prices Rose By Rs 23 To Rs 65,771 Per Kg

नई दिल्ली22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अक्टूबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,741 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई

  • न्यूयॉर्क में सोना 0.37% की बढ़त के साथ 1,993.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था
  • न्यूयॉर्क में चांदी 0.34% की बढ़त के साथ 24.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी

मंगलवार को वायदा बाजार में सोने की मांग कम होने के कारण सटोरियों ने अपनी पकड़ कमजोर कर ली, जिसके चलते सोने का भाव 197 रुपए गिरकर 53,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी तरफ, वायदा कारोबार में चांदी मजबूत मांग के चलते 23 रुपए बढ़कर 65,771 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने की कीमत में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 197 रुपए या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 459 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

दूसरी तरफ, अक्टूबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 24 रुपए या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,741 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 16,606 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में सोना 0.37% की बढ़त के साथ 1,993.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी की कीमत में बढ़त
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर डिलीवर के लिए चांदी की कीमत 23 रुपए या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,771 रुपए प्रति किग्रा हो गई, जिसमें 14,131 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में चांदी 0.34% की बढ़त के साथ 24.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

सोमवार को रहा था उतार-चढ़ाव
सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 127 रुपए या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,701 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी, जिसमें 615 लॉट के लिए कारोबार हुआ। दूसरी तरफ, अक्टूबर में डिलीवर होने वाले सोने की कीमत 119 रुपए या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,564 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी, जिसमें 16,525 लॉट के लिए कारोबार हुआ था।

इधर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर डिलीवर के लिए चांदी की कीमत 516 रुपए या 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,500 रुपए प्रति किग्रा हो गई थी, जिसमें 13,814 लॉट के लिए कारोबार हुआ था।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

sushant singh rajput did not committ suicide narayan rane | सुशांत का मर्डर हुआ, महाराष्ट्र सरकार कर रही किसी को बचाने की कोशिश: नारायण राणे

Tue Aug 4 , 2020
मुंबई: महाराष्ट्र से भाजपा सांसद नारायण राणे ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने में ‘50 दिन से अधिक का विलंब’ किये जाने पर मंगलवार को सवाल उठाया. साथ ही, उन्होंने दिवंगत अभिनेता की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की भी जांच […]

Breaking News

Recent Posts