Gurgaon Haryana Coronavirus Cases Live | Haryana Coronavirus Outbreak Latest Updates/Corona COVID 19 Cases In Karnal Rohtak Yamuna Nagar Rewari Panipat Latest Today | एनसीआर में दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा मरीज गुड़गांव में, फरीदाबाद में आज से रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू

  • फरीदाबाद और गुड़गांव में 1 जुलाई से खुल जाएंगे मॉल और शॉपिंग कॉम्पलेक्स
  • हरियाणा में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 13,829 पहुंच गया

दैनिक भास्कर

Jun 29, 2020, 10:54 AM IST

पानीपत. हरियाणा में अनलॉक-1 का 29वां दिन है। मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच हरियाणा का गुड़गांव और फरीदाबाद जिला प्रदेश में टॉप पर बने हुए हैं। वहीं गुड़गांव की बात करें तो एनसीआर में दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा मरीज गुड़गांव में हैं। दिल्ली में जहां कुल मरीज 80 हजार पार कर गए हैं तो गुड़गांव में यह आंकड़ा 5 हजार पार कर गया है। वहीं फरीदाबाद 3 हजार से ज्यादा मरीजों के साथ एनसीआर का तीसरा शहर है, जहां सबसे ज्यादा मरीज हैं। हरियाणा सरकार अब भी इन जिलों में बढ़ते मरीजों की संख्या के पीछे दिल्ली को बड़ा कारण मान रही है। 

गुड़गांव में 100 से ज्यादा कंटेनमेंट जोन
बढ़ते मरीजों की वजह से गुड़गांव में सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां 106 कंटेनमेंट जोन हैं। यहां पहले 1 हजार केस आने में 76 दिन लगे थे। इसके बाद दो हजार केस महज 8 दिन, तीन हजार केस 5 दिन, चार हजार केस 6 दिन और 5 हजार केस तक महज 8 दिन में पहुंच गए थे। 

गुड़गांव और फरीदाबाद में 1 जुलाई से खुल जाएंगे मॉल
गुड़गांव और फरीदाबाद में 1 जुलाई से मॉल व शॉपिंग कॉम्पलेक्स खुल जाएंगे। इसको लेकर सभी मॉल मालिकों को हिदायद दे दी गई है। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर आदि नियमों के साथ ही मॉल खोलने की अनुमति दी गई है। इसके साथ-साथ इनके बाहर पुलिस भी तैनात की जाएगी। 

फरीदाबाद में आज से रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू
गुड़गांव के बाद अब फरीदाबाद में भी रैपिट एंटीजन टेस्ट शुरू हो गया है। सोमवार को यह टेस्ट सबसे पहले संजय और डबुआ कॉलोनी में शुरू किया जाएगा। इन दोनों इलाकों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस टेस्ट से रिपोर्ट 15 से 30 मिनट के अंदर मिल जाएगी। 

अब तक 223 मरीजों की कोरोना से मौत

प्रदेश में अभी तक 223 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 162 पुरूष और 61 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 84, फरीदाबाद में 73, सोनीपत में 18, रोहतक व पानीपत में 7-7, हिसार व करनाल में 6-6, रेवाड़ी में 5, झज्जर व जींद में 4-4, अंबाला व भिवानी में 3-3, पलवल में 2 तथा चरखी-दादरी में 1 की मौत हो चुकी है।

यह है प्रदेश में संक्रमितों की स्थिति

  • फिलहाल प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 13829 पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा गुड़गांव में 5158, फरीदाबाद में 3456, सोनीपत में 1195, रोहतक में 541, अंबाला में 314, पलवल में 309, भिवानी में 415, करनाल में 273, हिसार में 224, महेंद्रगढ़ में 256, झज्जर में 244, रेवाड़ी में 262, नूंह में 186, पानीपत में 171, कुरुक्षेत्र में 115, पंचकूला में 111, फतेहाबाद में 103, जींद व यमुनानगर में 100-100, सिरसा में 98, कैथल में 85 तथा चरखी-दादरी में 78 संक्रमित मिले हैं। 
  • वहीं 14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 8917 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 3748, फरीदाबाद में 1829, सोनीपत में 700, रोहतक में 461, अंबाला में 256, पलवल में 222, भिवानी में 125, करनाल में 175, हिसार में 145, नारनौल में 163, झज्जर में 150, रेवाड़ी में 82, नूंह में 154, पानीपत में 107, कुरुक्षेत्र में 96, फतेहाबाद में 87, पंचकूला में 63, जींद में 75, सिरसा में 77, यमुनागनर में 78, कैथल में 54, चरखी-दादरी में 45 तथा यूएस से लौटे 6 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संक्रमण के मामले में कोलकाता को टक्कर दे रहा है उत्तर 24 परगना, हुगली में भी आंकड़े हजार के करीब

Mon Jun 29 , 2020
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस की रफ्तार तेज है। वैसे तो अभी भी राजधानी कोलकाता में सबसे अधिक संक्रमण है लेकिन उत्तर 24 परगना भी तेजी से संक्रमित होता जा रहा है। राजधानी कोलकाता में जहां पिछले 24 घंटे में कुल 171 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं […]

Breaking News

Recent Posts