Patna News In Hindi : RJD’s answer- When Lalu was corrupt, why formed a government with him? | राजद का जवाब- जब लालू भ्रष्ट थे तो उनके साथ मिलकर सरकार क्यों बनाई ?

  • पिता लालू से जन्मदिन पर मिलने रांची पहुंचे तेजस्वी ने किया पलटवार

दैनिक भास्कर

Jun 12, 2020, 05:43 AM IST

पटना. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जदयू पर तीखा प्रहार किया; उससे पूछा-’जब लालू भ्रष्टाचारी थे, तब क्यों 2015 में उनके साथ मिलकर सरकार बनाई? तब क्या लालू भ्रष्टाचारी नहीं थे?’ तेजस्वी, यहां मीडिया से मुखातिब थे। नेता प्रतिपक्ष ने जदयू पर राजनीति का स्तर बहुत नीचे गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता सबकुछ देख रही है और सब जानती भी है। उसे 2015 का पूरा दौर, वाकया याद है। समय आने पर माकूल जवाब देगी। समय आ भी गया है। 
विधानसभा का चुनाव सामने दिख रहा है। इसलिए ये लोग अनाप-शनाप बोल रहे हैं। गलत आरोप लगा रहे हैं। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इस चुनाव को हम जीत रहे हैं। राजद सत्ता में आ रहा है। उन्होंने अफसोस जताया कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से पूरा फायदा लेने वाले बहुत सारे लोगों ने उनको जन्मदिन की बधाई तक नहीं दी। तेजस्वी ने कहा कि कोरोना के इस संकट ने सबकुछ बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में लोगों को जिस तरह मदद मिलनी चाहिए थी, वैसी मदद नहीं दी गई। इस मोर्चे पर झारखंड सरकार ने अच्छा काम किया।
चुनाव सामने देख हो रही बयानबाजी, जनता समय पर माकूल जवाब देगी इस बार राजद की सरकार बननी तय

तेजस्वी रिम्स परिसर में राजद द्वारा आयोजित लालू प्रसाद के 73 वें जन्मदिन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने अपने पिता से केक कटवाकर व उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। 73 पाउंड का केक काटकर गरीबों के बीच वितरण किया गया। इस दौरान कई राजद नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे। तेजस्वी के दौरे को लेकर रिम्स के पेइंग वार्ड के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पेइंग वार्ड में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। राजद समर्थक उत्साह में लगातार लालू के करीब जाने का प्रयास कर रहे थे। जेल प्रशासन की तरफ से लालू से मिलने के लिए सिर्फ तेजस्वी को अनुमति दी गई थी। बाद में तेजस्वी यादव झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिले। इसे शिष्टाचार भेंट कहा गया। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Dry mouth at night: Causes and treatments

Fri Jun 12 , 2020
The following are some potential causes of dry mouth at night. Natural variation in saliva production According to an article in the journal Compendium, a person’s salivary glands typically produce less saliva at night. As a result, some people may notice that their mouths feel drier in the evening. Treatment: […]

Breaking News

Recent Posts