विजयवर्गीय ने राहुल पर कसा तंज, कहा- दुश्मन चीन के साथ खड़े हैं राहुल गांधी

कोलकाता। भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल का बयान देश का नहीं, दुश्मन का समर्थन है।

विजयवर्गीय सोमवार को पश्चिम बंगाल जनजातीय मोर्चा की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, “देश के सामने कोरोना के साथ-साथ एक संकट और है। चीन ने नजरें टेढ़ी कर ली हैं। चीन ने 1962 की तरह फिर से छुरा घोपने की कोशिश की है, लेकिन इस बार चीन को प्रतिकार मिला। यह 1962 का भारत नहीं है। पंडित जवाहरलाल नेहरू का भारत नहीं है। नरेंद्र मोदी का भारत है। प्रधानमंत्री ने भी कल कहा है कि भारत को आंख में आंख डाल कर जवाब देना आता है। कोई गलतफहमी मेें न रहे।

उन्होंने कहा, “वर्तमान राजनीति में कांग्रेस के नेता छिछोरापन दिखा रहे हैं। युद्ध की तरह की परिस्थितियां बन रही हैं। आमने-सामने सेना खड़ी हैं। युद्ध की शुरुआत नहीं हुई है। युद्ध जैसे हालात हैं। भारत ने अपनी ताकत दिखायी है चीन के सामने। चीन खुद को बहुत बड़ी ताकत समझ रहा है, लेकिन भारत झुका नहीं। सैन्य इच्छा शक्ति दिखायी।” उन्होंने कहा, “ऐसे समय में कांग्रेस के लोगों द्वारा जिस तरह के प्रश्न पूछे जा रहे हैं ? जैसे यह युद्ध चीन और मोदी के खिलाफ है।”

उन्होंने सवाल किया, “राहुल गांधी जी 130 करोड़ जनता को चुनौती चीन ने दी है। बयान देकर राहुल पाकिस्तान व चीन के अखबारों की हेडलाइन में आ सकते हैं। देश की जनता के दिल में नहीं उतर सकते।” उन्होंने कहा, “कोई भी राजनीतिक बयान देने से पहले विचार करें कि यह देश हित में है या शत्रु के हित में है। मैं कांग्रेस के नेता के बयान का विरोध करता हूं। चीन पर राहुल गांधी की बयानबाजी देश के समर्थन की नहीं, दुश्मनों की समर्थन की है।”

यह खबर भी पढ़े: राजस्थान में कोरोना से अबतक 402 लोगों की मौत, आठ लाख से अधिक लिए जा चुके सैम्पल्स

यह खबर भी पढ़े: चीन के साथ चल रही तनातनी के बीच भारतीय सेना को अमेरिका से मिले GPS लगे तोप के गोले



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Timeline of WHO’s response to COVID-19

Mon Jun 29 , 2020
WHO provides this timeline of the organization’s COVID-19 response activities for general information. WHO will update the timeline on a regular basis and in light of evolving events and new information. Unless noted otherwise, country-specific information and data are as reported to WHO by its Member States.  This timeline supersedes […]

Breaking News

Recent Posts