- बिहार में अब तक कोरोना के 9506 केस सामने आए
- 63 मरीजों ने दम तोड़ा, रिकवरी रेट 77.57 प्रतिशत
दैनिक भास्कर
Jun 29, 2020, 08:35 PM IST
पटना. बिहार में पिछले 24 घंटे में 218 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। रविवार को 226 मरीज स्वस्थ हुए थे। बिहार में अब तक 7374 मरीज कोरोना को मौत देकर घर लौट चुके हैं। बिहार की रिकवरी रेट 77. 57 प्रतिशत है।
रविवार को 282 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9506 पहुंच गई है। 2069 केस अभी एक्टिव हैं। अब तक दो लाख 12 हजार 659 सैंपल की जांच हुई है। हर 22 सैंपल में से एक केस पॉजिटिव मिल रहा है। 63 मरीजों ने इस बीमारी से दम तोड़ा है।
इस तरह ठीक हो रहे मरीज-
- 29 जून 218
- 28 जून 226
- 27 जून 261
- 26 जून 189
- 25 जून 374
- 24 जून 79
- 23 जून 260
- 22 जून 136
- 21 जून 264
- 20 जून 269
