Bharatpur Coronavirus Cases Update | 18 People Found Corona Positive as Virus Cases Jump 1558 In Rajasthan Bharatpur City | 32 और मामले सामने आए, सेवर जेल समेत 19 मरीज भरतपुर शहर में पॉजिटिव निकले

  • जिले में 1240 मरीज रिकवर हुए तो 36 की जा चुकी है कोरोना से जान

दैनिक भास्कर

Jun 29, 2020, 11:37 PM IST

भरतपुर. (आदर्श मधुकर)। भरतपुर में कोरोना पॉजिटिव मामलों का आना जारी है। सोमवार को जिले में 32 और पॉजिटिव मरीज सामने आए। इससे पहले रविवार को 18 मरीज आए थे। इसके साथ भरतपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1572 हो गई है। वहीं 1240 लोगों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना से जिले में अभी तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि भरतपुर के कोविड केयर सेंटर में 51 मरीज भर्ती हैं। आरबीएम अस्पताल में 53 मरीज भर्ती हैं। इनमें कोई गंभीर हालत में नहीं है। ऐसे में इनको भी जल्द ही छुट्‌टी दे दी जाएगी। सोमवार को जो पॉजिटिव रोगी आए हैं उनमें 19 भरतपुर शहर के हैं और 13 कस्बों से हैं।

स्थान का नाम कितने पॉजिटिव आए
अजान कुम्हेर 1
भुसावर 1
बयाना 3
रूपवास 3
बुद्ध की हाट, भरतपुर 1
आनह गेट, भरतपुर 2
नीमदा गेट, भरतपुर 2
गंगा मंदिर, भरतपुर 1
पहाड़ी 5
सेवर जेल, भरतपुर 7
वासन गेट छिपी मोहल्ला 1
खेरापति मोहल्ला 1
गोविंद नगर 2
श्याम नगर 1
सोनू विहार कॉलोनी 1

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार ने अनलॉक-2 के लिए गाइडलाइन की जारी, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Mon Jun 29 , 2020
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार शाम को अनलॉक-2 के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। लॉकडाउन 31 जुलाई तक कंटेनमेंट जोन में लागू रहेगा। कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक कामों की इजाजत रहेगी। केंद्र की नई गाइडलाइन के अनुसार, देशभर के स्कूल-कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। रात के […]

Breaking News

Recent Posts