Covid-19 और लॉकडाउन के चलते आठ बुनियादी उद्योगों में मई महीने में 23.4 फीसदी की रही गिरावट

नई दिल्‍ली। कोविड-19 की महामारी और लॉकडाउन के चलते 8 बुनियादी उद्योगों का उत्पादन में मई महीने में एक साल पहले की तुलना में 23.4 फीसदी कम रहा। वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को इसके आधिकारिक आंकड़े जारी किए है।

आंकड़ों के मुताबिक बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में पिछले साल मई महीने में 3.8 फीसदी की वृद्धि हुई थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उवर्रक को छोड़कर बाकी सभी 7 प्रमुख क्षेत्रों कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात, सीमेंट और विद्युत का उत्पादन मई महीने में घटा है। 

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2020-21 में पहले दो महीने में अप्रैल-मई में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन बीते साल की तुलना में 30 फीसदी कम रहा। हालांकि, पिछले साल इसी अवधि में इनका उत्पादन 4.5 फीसदी बढ़ा था। 

मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल और मई महीने के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन का प्रभाव था। इसके चलते कोयला, सीमेंट, इस्पात, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और कच्चा तेल का उत्पादन बहुत कम हुआ है। उल्‍लेखनीय है कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में इन 8 बुनियादी उद्योगों की हिस्सेदारी 40.27 फीसदी है।

यह खबर भी पढ़े: टिकटॉक को भारत में बैन करने से चीन को लगा तगड़ा झटका, इतने अरबों में होती थी कमाई

यह खबर भी पढ़े: गुजरात: सौराष्ट्र में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे सहित 7 लोगों की मौत, 6 गंभीर रूप से झुलसे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sonipat Gurgaon (Haryana) Coronavirus 14548 Cases District Wise Latest Updates | Corona Cases Jump In Faridabad Sonipat Ambala Karnal Hisar Panipat Sirsa Fatehabad Yamunanagar | 470 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे, 4 ने कोरोना की वजह से दम तोड़ा, 338 नए केस आए

Tue Jun 30 , 2020
हरियाणा में अभी तक 236 मरीजों की हो चुकी है कोरोना से मौत अभी तक 9 हजार 972 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी दैनिक भास्कर Jun 30, 2020, 08:25 PM IST पानीपत. हरियाणा में मंगलवार को 470 मरीजो ठीक होकर लघर लौटे, इससे रिकवरी रेट में 2.50 फीसद का […]

Breaking News

Recent Posts