- सुरक्षाबलों पर 6 दिन में दूसरी बार आतंकियों ने हमला किया
- पिछले हफ्ते अनंतनाग में हुए अटैक में एक जवान शहीद हो गया था
दैनिक भास्कर
Jul 01, 2020, 09:10 AM IST
सोपोर. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में सीआरपीएफ की पार्टी पर आतंकी हमला हुआ है। एक जवान शहीद हो गया और 3 जख्मी हुए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। आतंकियों की फायरिंग की चपेट में आए 1 नागरिक की भी मौत हो गई है। इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
#UPDATE – A Central Reserve Police Force (CRPF) jawan and a civilian succumbed to their injuries. Two CRPF jawans are critical while one jawan has suffered minor injuries: Central Reserve Police Force
— ANI (@ANI) July 1, 2020
पिछले हफ्ते आतंकी हमले में 5 साल के बच्चे की जान चली गई
सिक्योरिटी फोर्स पर हमले की 6 दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले शुक्रवार को अनंतनाग के बिजबेहड़ा में सीआरपीएफ की पार्टी पर अटैक हुआ था। उसमें एक जवान शहीद हो गया और 5 साल के बच्चे की मौत हो गई थी।
कश्मीर में आतंकवाद पर ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…
1. अनंतनाग के बिजबेहड़ा में आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की, एक शहीद; एक बच्चे की भी जान गई
2. अनंतनाग जिले के वाघमा इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए, 24 घंटे में 5 आतंकियों का एनकाउंटर
