भुसावर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बाछरैन में घर कि कमजोर दीवार अचानक गिर जाने से एक ही परिवार के तीन भाई-बहिन उसकी चपेट में आ गए। जिन्हें महवा भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जयपुर रैफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान 3 वर्षीय अंकित ने दम तोड़ दिया।
गांव बाछरैन निवासी बृजेश ब्राह्मण के मकान की एक दीवार कमजोर थी जिस पर बच्चे खेल रहे थे तो अचानक दीवार गिर गयी और तीन भाई बहिन अंकित, तिमन एवं प्रभा चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये। जयपुर में इलाज के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया। बच्चे की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजेटिव पाई गई।
डीग जेल से 44 अन्य संक्रमित बंदियों को भरतपुर भेजा
डीग सब जेल में रविवार हुए कोरोना विस्फोट के बाद रात ही गंभीर संक्रमित बंदियों को भरतपुर ले जाए जाने के अगले दिन सोमवार को अन्य 44 संक्रमित बंदियों को भारी पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में 5 एंबुलेंस से भरतपुर महिला पालीटेक्निक काॅलेज स्थित कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया।
सूत्रों के अनुसार 1 सितंबर से अब तक करीब 168 बंदी भरतपुर से डीग जेल शिफ्ट किए गए हैं। उपखण्ड अधिकारी हेमंत कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार की सुबह डीग सब जेल पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के साथ सुरक्षा के मद्देनजर अन्य 44 बंदियों को भरतपुर भिजवाया है।
मोबाइल लूटने वाला बाल अपचारी पकड़ा, कोविड सेंटर में भेजा
करीब सात माह पूर्व सुजान गंगा नहर किनारे ठंडी सड़क से एक राहगीर के हाथ से मोबाइल लूट कर ले जाने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। अनुसंधान अधिकारी सुगडसिंह एएसआई ने बताया कि उक्त मामले में चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव बराखुर से एक बाल अपचारी को निरुद्ध कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह भेजने के आदेश हुए, लेकिन संप्रेषण गृह में प्रवेश कराने से पूर्व उसका कोराेना जांच कराई गई, जिस पर उसे कोरोना जांच रिपोर्ट आने तक कोरेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है।
0
