कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 संक्रमण को लेकर शानदार सुधार का सिलसिला भले ही जारी है लेकिन यहां अब संक्रमण रफ्तार भी तेज है। रिकवरी रेट बढ़ कर 65.35 फ़ीसदी पर पहुंच गई है। हालांकि बुधवार को सर्वाधिक 611 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान 611 नए लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं जिसकी वजह से पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या बढ़कर 19170 पर पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 398 लोग एक दिन के अंदर स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 12528 हो गई है। चिंता की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 683 पर पहुंच गई है। एक्टिव लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
यह बढंकर 5959 पर पहुंची है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 9558 लोगों के सैंपल जांच किए गए हैं। अब तक कुल 497596 लोगों के नमूने की जांच हुई है जिनमें से महज 3.85 फ़ीसदी लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले एक पखवाड़े से पश्चिम बंगाल में एक्टिव लोगों की संख्या लगातार घट रही थी। स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रह रही थी। हालांकि रिकवरी रेट जब 65 फ़ीसदी के पार पहुंच गई हैं तो यह तय है कि जल्द ही सारे लोग स्वस्थ हो जाएंगे।
यह खबर भी पढ़े: भारत ने चीन को दिया एक और झटका, 4G के टेंडर रद्द

