Muzaffarpur News In Hindi : 54 corona virus infected, including half a dozen doctors in the city | शहर के आधा दर्जन डॉक्टर समेत 54 कोरोना वायरस से संक्रमित, सैंपल देने के दस दिन बाद आई 45 लाेगों रिपाेर्ट 

  • डॉक्टरों के संक्रमित होने की सूचना पर एक दूसरे से खैरियत पूछते रहे लोग

दैनिक भास्कर

Jul 02, 2020, 05:20 AM IST

मुजफ्फरपुर. शहर के एक प्रख्यात फीजिशियन, एक चाइल्ड स्पेशलिस्ट, एक महिला चिकित्सक समेत 54 लाेग काेराेना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इसके साथ ही जिले में काेराेना संक्रमिताें की संख्या 361 हाे गई है। चर्चा रही कि काेराेना संक्रमित हाेनेवाले डाॅक्टराें की संख्या आधा दर्जन है। उधर, कई और चिकित्सकाें ने बुधवार काे काेराेना जांच के लिए अपना सैंपल दिया। वहीं, काेराेना संक्रमित पाए गए डाॅक्टर के परिवार तथा उनके संपर्क में आए लाेगाें का सैंपल गुरुवार काे लिया जाएगा। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात रिपाेर्ट जारी नहीं किए जाने से ऊहापाेह की स्थिति बनी रही। जूरन छपरा स्थित काेराेना संक्रमित शिशु राेग विशेषज्ञ के नर्सिंग हाेम में 40 से अधिक बच्चे भर्ती हैं।

उक्त डाॅक्टर के काेराेना संक्रमित हाेने की सूचना मिलने के बाद से बच्चे के परिजन बेचैन हाे उठे। उधर, पटना एम्स में भर्ती शहर के एक डाॅक्टर की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। दूसरी तरफ लंग्स कैंसर से पीड़ित एक महिला की काेराेना की चपेट में आने के बाद एनएमसीएच में माैत हाे गई है। एसकेएमसीएच के अधीक्षक सुनील कुमार शाही ने कहा कि वाॅयराेलाॅजी विभाग की ओर से रिपाेर्ट जारी नहीं की गई है। उधर, सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार, 29 तथा 30 जून काे सैंपल देने वाले करीब 9 लाेगाें की रिपाेर्ट बुधवार की शाम जारी कर दी गई। इन नौ में से अधिकतर डाॅक्टर अथवा पैरा मेडिकल स्टाफ हैं। 

सैंपल देने के दस दिन बाद आई 45 लाेगों रिपाेर्ट 

बुधवार काे जिन लाेगाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई उनमें 45 के सैंपल 20 से 23 जून के बीच लिए गए थे। इनकी रिपाेर्ट गुरुवार काे जारी हाेने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी असमंजस में हैं कि उन्हें काेविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाए या नहीं। क्याेंकि, प्रावधान के अनुसार, बगैर लक्षण वाले काेराेना संक्रमित काे अधिकतम 10 दिन तक ही काेविड केयर सेंटर में रखा जाना है। अब जब में 10 दिन से अधिक की देरी हाे गई ताे ऐसे में इन्हें अब काेविड केयर भेजा जाय या नहीं इसे लेकर रात तक मंथन हाेता रहा।

डॉक्टरों के संक्रमित होने की सूचना पर एक दूसरे से खैरियत पूछते रहे लोग

बुधवार की शाम शहर के एक जाने-माने फीजिशियन और एक बाल रोग विशेषज्ञ के कोरोना से पीड़ित होने की सूचना मिलते ही शहर में अचानक चर्चा का बाजार गर्म हो गया। लोग एक दूसरे से फोन कर इस सूचना को शेयर करते हुए यह जानने की कोशिश करते रहे कि वे उनके पास तो हाल के दिनों में नहीं गये हैं। बाल रोग विशेषज्ञ के यहां भर्ती बच्चों के परिजनों के यहां ज्यादा चिंता देखी गई। वे बच्चों को यहां से अन्यत्र ले जाने के लिए बेचैन दिखे। वहीं, शहर के कई चिकित्सक भी अपने सहकर्मियों के बीमार होने की सूचना से परेशान थे। डॉक्टरों के इस तरह एक साथ बीमार होने से एक बार फिर से आमलोगों की समस्या बढ़ने वाली है। गौरतलब है कि कोरोना के खौफ से सर्दी-बुखार से पीड़ित सामान्य मरीजों को भी देखने से डॉक्टर कतराते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ladakh stand off: ভারত-চিন সংঘাতের পর এই প্রথম, শুক্রবার লাদাখ যাচ্ছেন রাজনাথ - defence minister rajnath singh, army chief naravane to visit ladakh on 3 july

Thu Jul 2 , 2020
হাইলাইটস ৩ জুলাই, শুক্রবার লাদাখ যাচ্ছেন রাজনাথ সিং কেন্দ্রীয় প্রতিরক্ষা মন্ত্রীর সঙ্গেই যাচ্ছেন সেনাপ্রধান লাদাখের নিরাপত্তা, সীমান্তে সামরিক প্রস্তুতি পর্যালোচনা করবেন গলওয়ান সংঘাতের পর রাজনাথের প্রথম লাদাখ সফর এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: ভারত-চিন সংঘাত পরবর্তী পরিস্থিতি খতিয়ে দেখতে ৩ জুলাই, শুক্রবার লাদাখে যাচ্ছেন কেন্দ্রীয় প্রতিরক্ষামন্ত্রী (Defence Minister) রাজনাথ সিং (Rajnath […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts