delhi ncr border dispute uttar pradesh will not remove restrictions | NCR बॉर्डर विवाद: UP सरकार ने SC से कहा- दिल्ली की यात्रा पर जारी रहेगी पाबंदी

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में राज्यों की सीमा सील करने के मामले पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि गृह सचिव ने हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच मीटिंग करवाई. हरियाणा और दिल्ली तैयार हो गए हैं. अब सीमा पर किसी भी तरह की रोक नहीं है. वहीं उत्तर प्रदेश ने राज्य की स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट से कहा कि नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली की यात्रा पर प्रतिबंध जारी रहेगा. क्योंकि, कोरोना के नोएडा और गाजियाबाद से 40 गुना ज्यादा मामले दिल्ली में हैं.

राज्य केवल आवश्यक सेवाओं, मीडिया, अधिवक्ताओं के लिए पारित होने की अनुमति देगा. हरियाणा ने इस बीच कहा है कि राज्य सभी के लिए बिना किसी प्रतिबंध के दिल्ली से यात्रा करने की अनुमति देगा.

बता दें कि देश भर में अंतरराज्यीय परिवहन शुरू हो गया है, लेकिन दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर हालात वैसे ही बने हुए हैं. दिल्ली ने तो अपनी सीमाएं खोल दी हैं, लेकिन नोएडा में बिना पास के सीमा पार नहीं करने दिया जा रहा. ऐसी स्थिति में हर रोज यहां जरूरी सेवाओं के लिए आने-जाने वालों को लंबे जाम से होकर गुजरना पड़ता है. दिल्ली डीएनडी पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम अब आम बात हो गई है. 

ये भी पढ़ें: कोरोना: घबराएं नहीं, कम्‍युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ, 1% आबादी में भी संक्रमण नहीं

 

गौतमबुद्ध नगर की सीमा पर नोएडा पुलिस के साथ-साथ RAF की टीम भी तैनात है. ये टीम सिर्फ उन लोगों को आगे जाने दे रही है, जिनके पास गौतमबुद्ध नगर का पास बना हुआ है. जिनके पास नहीं बने हैं, उन्हें वापस किया जा रहा है. 

गौतमबुद्ध नगर में सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश मिल रहा है, जिनके पास पास है या फिर वे एसेंशियल सर्विसेज में है. गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी ट्रैफिक राजेश एस ने जानकारी देते हुए बताया कि सिर्फ उन्हीं वाहनों की एंट्री है, जिनके पास बने हैं. जिला प्रशासन के आदेशानुसार अभी सीमा पर यथास्थिति बनी रहेगी. 

ये भी देखें:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

With Kolkata’s studios set to open, an actor reflects on the lockdown

Fri Jun 12 , 2020
“I can afford being without work for maybe another six months, not longer, but what about my hairdresser?” asked actor Paromita Mukherjee, who last reported on the sets — to shoot for a TV serial and also a Bengali film — on March 17. She was in the studios throughout […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts