Market News In Hindi : Share Market Stock Market BSE NSE Sensex and nifty index on 3 July 2020 | 181 अंकों की बढ़त के साथ खुला बीएसई, निफ्टी में 63 अंकों का उछाल, बीएसई में 25 मार्च से अब तक 10 हजार अंकों की तेजी

  • देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.27 लाख के पार पहुंची
  • नौकरी के बेहतर आंकड़ों की बदौलत अमेरिकी बाजारों में तेजी रही

दैनिक भास्कर

Jul 03, 2020, 10:04 AM IST

मुंबई. दुनियाभर के बाजारों में तेजी की बदौलत भारतीय शेयर बाजार भी कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन बढ़त के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई 181.68 अंकों की तेजी के साथ 36,025.58 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 63.25 पॉइंट की बढ़त के साथ 10,614.95 पर खुला। 25 मार्च से अब तक बीएसई-30 में 10 हजार से ज्यादा अंकों की तेजी दर्ज की गई है। कोरोना संक्रमण सामने आने के बाद 24 मार्च को बीएसई-30 गिरकर 25638.9 पर पहुंच गया था। इसके बाद से लगातार तेजी बनी हुई है। गुरुवार 2 जुलाई को बीएसई 429.25 अंकों की तेजी के साथ 35,843.70 अंकों पर बंद हुआ था। 

वैश्विक बाजारों में तेजी का माहौल

अमेरिका में नौकरियों के बेहतर आंकड़ों की बदौलत गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। डाउ जोन्स 92.39 अंकों की तेजी के साथ 25,827.36 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 14.15 पॉइंट और नेस्डेक कंपोजिट इंडेक्स 53 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। यूरोपीय और एशियाई बाजारों में भी तेजी के माहौल है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 167.56 अंकों की तेजी के साथ 25,291.75 पर पहुंच गया है।

देश और दुनिया में कोरोना से मौतें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.27 लाख के पार पहुंच गई है। इसमें से 3.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,225 संक्रमितों की मौत हुई है। यह आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.09 करोड़ के पार पहुंच गई है। इसमें 61.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 5,24,039 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 लाख के पार पहुंच गई है।

10.02 AM: बीएसई 150 अंकों की तेजी के साथ 35,993.96 पर और निफ्टी 40.30 पॉइंट की बढ़त के साथ 10,592 पर कारोबार कर रहे हैं।

09.59AM : बीएसई-30 की कंपनियों में कारोबार का हाल।

09.32 AM: निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर।

09.15 AM: बीएसई 181.68 अंकों की तेजी के साथ 36,025.58 पर, निफ्टी 63.25 पॉइंट की बढ़त के साथ 10,614.95 पर खुला। 

अमेरिकी कंपनी इंटेल कॉरपोरेशन की इन्वेस्टमेंट आर्म इंटेल कैपिटल जियो प्लेटफॉर्म्स में 1894.50 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस निवेश के जरिए इंटेल कैपिटल की जियो प्लेटफॉर्म्स में 0.39 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने दी है।

अमेरिकी बाजारों में रही तेजी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

U.S. Grab of Only COVID-19 Treatment Outrages Health Experts

Fri Jul 3 , 2020
THURSDAY, July 2, 2020 (HealthDay News) — The United States’ deal with Gilead Sciences to scoop up nearly all of the world’s supply of the only drug licensed to treat COVID-19 has outraged health experts. On Tuesday, the Department of Health and Human Services said it secured 500,000 treatments of […]

Breaking News

Recent Posts