हरिपाल। जिले के हरिपाल थाना अंतर्गत बामुनजोल इलाके में एक नाबालिक से दुष्कर्म का आरोप स्थानीय युवकों पर लगा है। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की हुई है। शुक्रवार सुबह पीड़ित नाबालिग को पहले हरिपाल ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे चुचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। पीड़िता की मां नसीमा खातून ने इस मामले में हरिपाल थाने में लिखित शिकायत की है।
पीड़िता की मां का आरोप है घर में शौचालय न होने के कारण गुरुवार रात तकरीबन आठ बजे पीड़िता शौच के लिए अपने घर से बाहर गई थी। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। थोड़ी देर के बाद उसे एक खेत में अचेत हालत में पड़ा हुआ पाया गया। पीड़िता की मां का आरोप है कि पड़ोसी युवकों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
यह खबर भी पढ़े: भारत सरकार का एक और बड़ा फैसला, अब चीन के साथ पाकिस्तान को भी सिखाया सबक, इस चींज पर लगाई रोक
यह खबर भी पढ़े: लद्दाख में पीएम: घायल जवानों से मिले मोदी, कहा- मैं आपको जन्म देने वाली मांओं को करता हूं नमन

